फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of December 7 live Updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Fri, 07 Dec 2018 06:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of December 7 live Updates

विधानसभा चुनावः राजस्थान और तेलंगाना में मतदान आज

विज्ञापन

राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा के लिए आज मतदान होगा। राजस्थान में कुल 200 सीटों में से 199 सीटों और तेलंगाना की कुल 119 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में ढाई दशक से हर पांच साल में सरकार बदलने का इतिहास तोड़ते हुए भाजपा सत्ता में रहेगी या कांग्रेस इस दस्तूर को बरकार रखते हुए सत्ता हासिल करेगी, इसका फैसला राजस्थान सहित पांचों राज्यों की मतगणना के दिन 11 दिसम्बर को हो जाएगा। वहीं तेलंगाना में क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला माना जा रहा है।  यहां जानें हर अपडेट्स

बुलंदशहर हिंसा : जम्मू में तैनात फौजी ने मारी थी इंस्पेक्टर को गोली, आज हो सकती है गिरफ्तारी

बुलंदशहर बवाल में एसआईटी और एसटीएफ की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बवाल में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को जम्मू में तैनात एक फौजी ने गोली मारी थी। फौजी अपने गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। इंस्पेक्टर को उसकी अवैध पिस्टल से गोली लगना सामने आया है। घटना के बाद फौजी जम्मू भाग गया।पुलिस को इस संबंध में एक महत्वपूर्ण वीडियो मिला है, जिसमें फौजी गोली चलाता साफ दिख रहा है। उसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जम्मू में फौजी की यूनिट के अधिकारियों से बात की। फौजी की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर से पुलिस की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई है।   पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


AUSvIND LIVE : एडिलेड टेस्ट का आज दूसरा दिन, भारत पहली पारी में 250 रनों पर ऑलआउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 250 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां क्लिक कर जानें पल-पल की अपडेट्स

 

अगस्तावेस्टलैंड चॉपर घोटाला : मिशेल से पूछा जा रहा किसे-किसे मिली रिश्वत

सीबीआई ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी क्रिस्चियन मिशेल से सवाल-जवाब का दौर जारी रखा। इस दौरान उससे पूछा गया कि अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में दी गई रिश्वत की रकम किस-किसको दी गई। मिशेल को भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे करीब 3600 करोड़ रुपये के इस सौदे में बिचौलिया होने के चलते गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में मिशेल और फिनेमैकेनिका व अगस्ता-वेस्टलैंड के बीच हुए विभिन्न अनुबंधों की पुष्टि की गई और उसे इन कंपनियों से मिले भुगतान की जानकारी ली गई।  विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed