फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top news stories of august 22 live updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 22 Aug 2018 04:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
Top news stories of august 22 live updates
आशुतोष के बाद अब आशीष खेतान ने भी दिया आम आदमी पार्टी से इस्तीफा 
विज्ञापन


आशुतोष के बाद एक और पत्रकार आशीष खेतान ने भी आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है। खेतान ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 15 अगस्त को ई-मेल से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भेजा है। हालांकि केजरीवाल अभी उन्हें मनाने की कोशिशों में जुटे हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

बकरीद आजः 100 स्थानों पर होगी सामूहिक कुर्बानी, बड़ी ईदगाह में नमाज सुबह 8 बजे 

ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार आज मनाया जाएगा। सुबह नमाज अदा करने के बाद लोग पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहस्सलाम की सुन्नत पर अमल करते हुए जानवरों की कुर्बानी करेंगे। घरों में कुर्बानी के साथ शहर के सौ स्थानों पर सामूहिक कुर्बानी का आयोजन रखा गया है। कानपुर के फेथफुलगंज स्थित ईदगाह मास्टर अब्दुल करीम में महिलाएं पुरुषों के साथ एक ही पेश इमाम के पीछे नमाज अदा करेंगी। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर  

ताजमहल में कोई भी अदा कर सकता है ईद की नमाज, सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं होगा प्रभावी 

ईद-उल-जुहा को नमाजी ताजमहल के तय नमाज के समय पर ईद की नमाज अदा कर सकते हैं। इस दिन यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश प्रभावी नहीं होगा। एएसआई ने बकरीद के दिन सुबह 7 से 10 बजे तक ताजमहल में प्रवेश फ्री कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर


ENGvIND: 'विराट' जीत से एक कदम दूर टीम इंडिया, चौथे दिन का खेल खत्म, बुमराह ने झटके 5 विकेट 

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने से महज एक कदम दूर है। भारतीय टीम को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड ने 521 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 102 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर

एशियन गेम्स 2018: 10 पदकों के साथ 7वें स्थान पर भारत, चौथे दिन इन खेलों में हैं चुनौतियां 

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ। भारत अब तक पदक तालिका में तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित दस पदक लेकर सातवें स्थान पर है। चीन 30 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य लेकर शीर्ष पर है। तीसरे दिन 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 'गोल्ड' जीतकर इतिहास रचा। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed