{"_id":"5b74961642c7923801326ceb","slug":"top-news-stories-of-august-16-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बेहद नाजुक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पिछले 24 घंटों में ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आज से जाट आंदोलन, सीएम और वित्तमंत्री की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
16 अगस्त से हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाट आंदोलन के मद्देनजर पुलिस और सरकार अलर्ट हो गई है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने 16 अगस्त से जिलों में धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी को देखते हुए जहां सरकार और पुलिस ने अपनी तैयारियां मुक्कमल कर ली हैं, वहीं सीएम मनोहर लाल व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
शिवपुरी हादसाः झरने में बह गए सभी 45 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, 10 घंटे चला बचाव अभियान
शिवपुरी से लगभग 55 किलोमीटर दूर सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में सुल्तानगढ़ के पास एक प्राकृतिक झरने में कल दोपहर अचानक पानी का बहाव तेज होने से बह गये सभी 45 लोगों को बचा लिया गया है। शिवपुरी के एसपी राजेश हिंगणकर के अनुसार सभी सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि राहत और बचाव कार्य 10 घंटे तक चला। विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन