फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of August 15 live Updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 15 Aug 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of August 15 live Updates
top news

स्वतंत्रता दिवस : पीएम मोदी के भाषण का गूगल और यूट्यूब पर होगा सीधा प्रसारण 

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण गूगल के होमपेज पर उपलब्ध होगा। इंटरनेट पर मोदी के भाषण के सीधे प्रसारण (लाइवस्ट्रीमिंग) के लिए प्रसार भारती ने अमेरिकी कंपनी गूगल के साथ गठजोड़ किया है। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पति ने बताया, हम सामान्य तौर पर जो कुछ करते हैं, वह टीवी और यूट्यूब पर सीधा प्रसारित होगा। पढ़ें पूरी खबर


पूर्व पत्रकार आशुतोष ने भी छोड़ी आम आदमी पार्टी, राजनीति से भी ले सकते हैं संन्यास

स्वतंत्रता दिवस के बाद वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष भी राजनीति से आजादी पा लेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है। इसकी घोषणा जल्द ही किए जाने की संभावना है।हालांकि आशुतोष ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कुछ महीने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन इसे अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। इसलिए अब वह सार्वजनिक तौर पर पार्टी छोड़ने की घोषणा करेंगे। विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस 2018: आज आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ की घोषणा कर सकते हैं पीएम मोदी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के 11 राज्यों के चुनिंदा जिलों में आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लाल किले से भाषण में अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने की घोषणा कर सकते हैं। पढ़ें विस्तार से 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नई ट्रेनों के साथ रेलवे आज जारी करेगा नई समय सारिणी

बुधवार को जारी होने जा रही नई रेलवे समय सारिणी यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाली है। अगले 12 महीनों में रेलवे अंत्योदय, उदय और तेजस जैसी पांच नई एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। रेलवे ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि रेलवे अपने प्रकाशन ‘ट्रेन एट ए ग्लांस’ (टीएजी) में एक अंत्योदय एक्सप्रेस, दो तेजस एक्सप्रेस और दो उदय एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

केरल में भारी बारिश, राहत शिविरों में 30 हजार लोग

केरल के विभिन्न हिस्सों खासकर उत्तरी इलाकों में मंगलवार को सुबह भारी बारिश हुई जिससे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गईं। राज्य में बारिश और बाढ़ से अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 30 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। अगले 12 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है। इडुक्की जिले में मुल्लापेरियार बांध में जलस्तर बढ़कर 136.10 फुट पर पहुंच गया जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 142 फुट है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।  विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed