फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2018: PM Modi may announce Ayushman Bharat Yojna for some states

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा की, ऐसे मिलेगा 50 करोड़ लोगों को फायदा

Wed, 15 Aug 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2018: PM Modi may announce Ayushman Bharat Yojna for some states

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के 11 राज्यों के चुनिंदा जिलों में आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लाल किले से भाषण में अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने की घोषणा की है। योजना सितंबर में पूरी तरह से लागू होने की संभावना है। 

विज्ञापन


योजना के प्रीमियम भुगतान केंद्र और राज्य सरकारें करेंगी। योजना में शामिल किए जाने वाले हर परिवार को इलाज के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इस योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। इसके तहत ग्रामीण इलाकों के 8.03 करोड़ और शहरी क्षेत्रों के 2.33 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ होगा। 
विज्ञापन


पंजाब, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली ने अभी तक योजना को लागू करने की सहमति नहीं दी है। ओडिशा ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है। अभी तक 22 राज्य ‘ट्रस्ट मॉडल’ के तौर पर योजना को लागू करने की सहमति जता चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने योजना के तहत बीमा करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने से पहले के स्वास्थ्य संबंधी खर्च और डिस्चार्ज होने के बाद के खर्च भी योजना में शामिल हैं। बीमा कराने के पहले दिन से सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आने जाने का भत्ता भी दिया जाएगा।

जानें, कौन होंगे शामिल

Independence Day 2018: PM Modi may announce Ayushman Bharat Yojna for some states

- योजना में गरीब, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कमजोर परिवारों को शामिल किया जाएगा। 
- लाभार्थियों को आर्थिक आधार पर चुना जाएगा। 80 फीसदी की पहचान हो चुकी है। 
- परिवार में सदस्यों की संख्या की सीमा तय नहीं। हर उम्र के सदस्य को लाभ मिलेगा। 

गंभीर बीमारियां भी शामिल

- योजना में 1,354 पैकेज हैं। लगभग सभी गंभीर बीमारियां कवर होंगी
- सरकारी और चुने हुए निजी अस्पताल में कैशलेस सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed