{"_id":"5b7213bc42c792525318e08a","slug":"top-news-stories-of-august-14-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 05:11 AM IST
विज्ञापन
आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार को करीब 2 घंटे 40 मिनट धर्मनगरी अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वो दिगंबर अखाड़ा में पूज्य संत स्व. रामचंद्र परमहंस दास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में नवनिर्मित नारायन गौशाला का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
पिछले पांच दिनों से अभूतपूर्व रूप से मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बेहाल केरल के कई इलाकों में सोमवार को भी बारिश हुई।वहीं मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र तटों पर जाने से मना किया है। सबसे अधिक प्रभावित जिले इडुक्की और एर्नाकुलम हैं। इस त्रासदी में अब तक मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। वहीं एक लाख से अधिक लोग विस्थापित या बेघर हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बाढ़ से बेहाल केरल में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान, चेतावनी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन