Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3-year jail term for children who neglect parents after taking their property: Keralam CM

केरलम: 'माता-पिता की उपेक्षा पर तीन साल की जेल होगी', सीएम सतीशन का एलान; प्रस्तावित कानून क्या है?

Tue, 24 Nov 2026 02:01 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोल्लम (केरलम)।
पीटीआई, कोल्लम (केरलम)। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Nov 2026 02:01 PM IST
सार

माता-पिता की पूरी संपत्ति लेने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ना बच्चों को भारी पड़ सकता है। केरलम सरकार ऐसे बच्चों को तीन साल जेल भेजने का कानून ला रही है। आखिर बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए इस प्रस्तावित कानून में और क्या खास प्रावधान हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
3-year jail term for children who neglect parents after taking their property: Keralam CM
वीडी सतीशन, केरल के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/वीडी सतीशन

विस्तार

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि माता-पिता की संपत्ति लेने के बाद उनकी उपेक्षा या उनसे दुर्व्यवहार करने वाले बच्चों को तीन साल की जेल होगी। राज्य विधानसभा ने बुजुर्गों की देखभाल और सुरक्षा के लिए नया विधेयक पारित किया है। इसमें यह प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रावधान की जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह विधेयक अक्तूबर में पारित हुआ था। उन्होंने यह बात सोमवार को कही। वह यहां पथानापुरम के गांधी भवन में बुजुर्ग पुरुषों के लिए बने आधुनिक आवासीय केंद्र का उद्घाटन कर रहे थे। इस केंद्र के निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसका नाम पितृमंदिरम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों के लिए अलग विभाग क्यों बनाया गया?
मुख्यमंत्री ने कहा, सत्ता में आने के बाद संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सबसे पहला फैसला बुजुर्गों के लिए अलग विभाग बनाने का लिया था। यह देश में अपनी तरह का पहला विभाग है। उन्होंने कहा, मेरी सरकार ने ऐसा विधेयक भी पारित किया है, जैसा दुनिया में कहीं और नहीं है। यह कानून बुजुर्गों को कई अधिकार देता है।

ये भी पढ़ें: 'राजीव की सुरक्षा हटाई गई ताकि उनकी हत्या हो सके': सोनिया गांधी का बड़ा आरोप; बच्चों को बताया अपनी ताकत

सतीशन ने कहा, 'आप सभी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैंने जानबूझकर इस कानून में एक प्रावधान जोड़ा है। इसके तहत उन बच्चों को तीन साल की जेल होगी, जो अपने माता-पिता की पूरी संपत्ति लेने के बाद उनकी उपेक्षा करते हैं'। उन्होंने कहा, 'राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा। इसके बाद माता-पिता की संपत्ति लेकर उनकी उपेक्षा करने वालों को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए'।



माता-पिता के संघर्ष को याद रखना चाहिए: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और आने वाली पीढ़ियों को यह समझना चाहिए कि माता-पिता बच्चों को पालने के लिए पूरी जिंदगी कितनी तकलीफें सहते हैं। उन्होंने कहा, मैंने कई ऐसी माताओं को देखा है, जिन्होंने बच्चों को पालने के लिए तरह-तरह की मुश्किलें झेली हैं।


सतीशन ने कहा, 'जब बच्चे बड़े और नामी हो जाते हैं, तो वे अपने माता-पिता की उपेक्षा करने लगते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। केरलम में ऐसी संस्कृति नहीं होनी चाहिए। हमें एक नई संस्कृति अपनानी होगी। इसमें माता-पिता को अपने करीब रखना होगा'। उन्होंने आगे कहा, मेरा सबसे बड़ा सपना है कि केरलम में कोई भी बुजुर्ग अकेला न रहे'। 



ये भी पढ़ें: 'अलग से सबूत की जरूरत नहीं': ईडी को कार्रवाई की मंजूरी; अदालत ने हिरण्यकश्यप की कहानी से समझाया कानून का पेंच

बुजुर्गों के आवास के लिए किसने दिया पैसा?
सतीशन ने लुलु समूह के अध्यक्ष एमए यूसुफ अली की भी तारीफ की। उन्होंने इस आवासीय केंद्र के निर्माण के लिए धन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, यूसुफ अली ने जरूरतमंद लोगों की काफी मदद की है।

उन्होंने कहा, 'मैं बहुत से अमीर लोगों को जानता हूं। वे आमतौर पर हर किसी की मदद नहीं करते। उनका ध्यान हमेशा अपनी संपत्ति बढ़ाने पर रहता है। लेकिन उनके (यूसुफ अली के) दिल में भगवान का नाम है। इसी वजह से वह दूसरों की मदद कर पाते हैं। यह एक जिम्मेदारी है, जिसे उन्होंने अपने ऊपर लिया है'।



विधेयक में बुजुर्गों के लिए क्या प्रावधान शामिल हैं?
  1. 48 घंटे में शिकायत जरूरी: डॉक्टरों और बुजुर्गों की देखभाल करने वाले केंद्रों को दुर्व्यवहार या उपेक्षा की जानकारी 48 घंटे के भीतर देनी होगी।
  2. देखभाल केंद्रों पर निगरानी: सभी वृद्धाश्रमों और बुजुर्गों के देखभाल केंद्रों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी।
  3. देखभाल करने वालों का प्रशिक्षण: बुजुर्गों की देखभाल करने वालों के लिए प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र की व्यवस्था होगी।
  4. मुफ्त कानूनी मदद: बुजुर्गों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मुफ्त कानूनी सहायता मिलेगी।
  5. साइबर ठगी से सुरक्षा: ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने वाले बुजुर्गों की मदद के लिए खास व्यवस्था होगी।
  6. विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं: अल्जाइमर, डिमेंशिया और पार्किंसन जैसी बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों के लिए खास देखभाल केंद्र बनाए जाएंगे।
  7. बुजुर्ग महिलाओं को प्राथमिकता: विधवा, बेसहारा और हिंसा की शिकार बुजुर्ग महिलाओं को सरकारी देखभाल केंद्रों में प्राथमिकता मिलेगी।
  8. अपनी इच्छा बताने का अधिकार: बुजुर्ग अपनी गंभीर बीमारी या जीवन के अंतिम समय में मिलने वाले इलाज को लेकर पहले से अपनी इच्छा लिखकर दे सकेंगे। इसे लिविंग विल कहा जाता है।
  9. इनके अलावा बुजुर्गों को डिजिटल सेवाओं, सरकारी सुविधाओं और जरूरी सहायक उपकरणों तक पहुंच का अधिकार भी देने का प्रावधान है।
केरलम विधानसभा ने 26 अक्तूबर को विधेयक पारित कर दिया था। इसे कानून बनने के लिए राज्यपाल की मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed