फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of 18 august live updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 18 Aug 2018 04:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
top news stories of 18 august live updates
News Update
केरल में बाढ़ से 2 लाख लोग बेघर, हालात का जायजा लेने पहुंचे पीएम, बचाव में जुटीं तीनों सेनाएं
विज्ञापन


केरल की बाढ़ अब रौद्र रूप ले चुकी है। बाढ़ और लगातार हो रही बारिश से अभी तक यहां  173 लोग जान गंवा चुके हैं। जबकि दो लाख लोग बेघर हो गए हैं। फिलहाल कावेरी और लक्ष्मण नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केरल में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 42 से ज्यादा मौतें हुई है। इसी बीच बाढ़ से त्रस्त राज्य के हालातों का जायजा लेने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केरल पहुंच गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


22वें प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे इमरान खान, समारोह में हिस्सा लेने पाक पहुंचे सिद्धू

पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में हुए एकतरफा चुनाव में शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। इमरान ने इस मुकाबले में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शाहबाज शरीफ को मात दी। इमरान खान शनिवार यानी आज पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बीच इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान पहुंच गए हैं। वे इमरान को तोहफे के रूप में पश्मीने का शॉल भेंट लेकर गए है। सिद्धू के पास 15 दिनों का वीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 


यूपी की सभी नदियों में प्रवाहित की जाएंगी पूर्व पीएम अटल बिहारी की अस्थियां

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार को दिल्ली के यमुना घाट के 'राष्ट्रीय स्मृति स्थल' पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनकी अस्थियों को प्रदेश के हर जिले की प्रमुख नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। जिससे कि जनता को उनकी अंतिम यात्रा से जुड़ने का मौका मिल सके। ये आदेश शुक्रवार शाम योगी सरकार ने जारी किया।

पढ़ें पूरी खबर-

कौन होगा टीम से बाहर, क्या ऋषभ पंत को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है तीसरे टेस्ट के लिए 'विराट सेना'

इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार यानी आज से शुरू हो रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया पर भारी दबाव है। दबाव है विराट कोहली पर। कोच रवि शास्त्री पर। ये दबाव जीत का है क्योंकि अगर 'करो या मरो' के इस मुकाबले में अगर भारतीय टीम हार गई तो सीरीज गंवा बैठेगी। नॉटिंघम के ट्रैंटब्रिज में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर सभी नजरें होंगी।

पढ़ें पूरी खबर-

एशियन गेम्स 2018: कब, कहां और कैसे देखें ओपनिंग सेरेमनी, यहां पढ़ें इवेंट से जुड़ी सारी जानकारियां

18 अगस्त यानी आज से एशियन गेम्स का आगाज होने जा रहा है। इंडोनेशिया के दो शहर जकार्ता और पालेमबांग संयुक्त रूप से इसकी अगवानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पहला मौका होगा जब इस तरह दो शहरों को एशियाई खेलों की मेजबानी मिली है। 2 सितंबर तक चलने वाले इस एशियाई महाकुंभ में 40 खेलों की 67 स्पर्धाएं होंगी। 

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed