{"_id":"5b76c54742c792465e1e827a","slug":"asian-games-2018-opening-ceremony-time-schedule-and-where-to-watch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2018: कब, कहां और कैसे देखें ओपनिंग सेरेमनी, यहां पढ़ें इवेंट से जुड़ी सारी जानकारियां","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स 2018: कब, कहां और कैसे देखें ओपनिंग सेरेमनी, यहां पढ़ें इवेंट से जुड़ी सारी जानकारियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
18 अगस्त से एशियन गेम्स का आगाज होने जा रहा है। इंडोनेशिया के दो शहर जकार्ता और पालेमबांग संयुक्त रूप से इसकी अगवानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पहला मौका होगा जब इस तरह दो शहरों को एशियाई खेलों की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी होगी तो रविवार से इवेंट्स का रोमांच देखने को मिलेगा। 2 सितंबर तक चलने वाले इस एशियाई महाकुंभ में 40 खेलों की 67 स्पर्धाएं होंगी। जहां 28 ओलंपिक स्पोर्ट्स, 4 नए ओलंपिक स्पोर्ट्स और 8 नॉन ओलंपिक स्पोर्ट्स खेले जाएंगे। इनमें से भारत ने 34 खेलों में अपनी भागीदारी तय की है।
विज्ञापन
Trending Videos
कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी?
एशियन गेम्स 2018 के ओपनिंग सेरेमनी का आगाज जकार्ता के जीबीके स्टेडिम में 18 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी?
भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से यह उद्घाटन समारोह शुरू होगा। शाम 6:15pm 'खिलाड़ियों की परेड' शुरू होगी, भारतीय दल की अगुवाई ज्वेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा तिरंगा पकड़कर करेंगे।
यहां देखें ओपनिंग सेरेमनी
उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क में देखा जा सकता है। इसकी वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का भी मजा लिया जा सकता है।