{"_id":"624d5fa2716b2b389a474cc4","slug":"top-news-headlines-today-latest-and-breaking-news-in-india-now-in-hindi-6-april-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक की खबरें: महाराष्ट्र में फिर सियासी हलचल तो हिजाब विवाद में अल कायदा की एंट्री समेत ये ताजा खबरें पढ़ें एक क्लिक पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब तक की खबरें: महाराष्ट्र में फिर सियासी हलचल तो हिजाब विवाद में अल कायदा की एंट्री समेत ये ताजा खबरें पढ़ें एक क्लिक पर
Wed, 06 Apr 2022 03:16 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
हिजाब विवाद एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को अलकायदा सरगना जवाहिरी ने वीडियो जारी कर मुस्कान खान की तारीफ की और जहर उगला। वहीं महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। उधर, पाकिस्तान और श्रीलंका में सियासी संकट जारी है। खेल दुनिया की बात करें तो विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ग्लेन मैक्सवेल को मसाज करते नजर आए। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़ें यहां सिर्फ एक क्लिक पर...
विज्ञापन
hijab row
- फोटो : Amar Ujala
कर्नाटक हिजाब मामले पर वैश्विक आतंकवादी समूह अल कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर फिर से आग उगली है। अलकायदा के आधिकारिक शबाब मीडिया द्वारा जारी और खुफिया समूह द्वारा सत्यापित नौ मिनट के इस वीडियो में जवाहिरी ने कर्नाटक स्थित कॉलेज की छात्रा मुस्कान खान की प्रशंसा की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने पार्टी की उपलब्धि गिनवाने के साथ-साथ विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने वोट बैंक से लेकर परिवारवाद की राजनीति को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की 10 प्रमुख बातें...
पीएम मोदी और शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र को लेकर एक बार फिर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बाद पीएम मोदी से शरद पवार की मुलाकात ने सियासी सुगबुगाहट को हवा दे दी है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
अमूल दूध
- फोटो : अमर उजाला
खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई की पहले से ही मार झेल रही देश की आम जनता को इससे हाल-फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दूसरे शब्दों में कहें तो अभी जनता को महंगाई के और भी झटके लगने वाले हैं। इसका पहला संकेत अमूल के एमडी आर एस सोढ़ी ने दिया है। यहां पढ़ें खबर...
ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को मसाज करते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री।
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर रखा है। यहां जानें अब तक कितनी कमाई हुई...