{"_id":"624d58d92503437eec0c513c","slug":"virat-kohli-gave-massage-to-glenn-maxwell-in-match-against-rajasthan-royals-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Massage: राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली ने दी मैक्सवेल को मसाज, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Massage: राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली ने दी मैक्सवेल को मसाज, देखें वीडियो
Wed, 06 Apr 2022 02:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:39 PM IST
सार
राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली ग्लेन मैक्सवेल को मसाज देते नजर आए। कोहली इस मैच में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं मैक्सवेल टीम का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के अपने तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर चार विकेट से जीत दर्ज की। यह आरसीबी की तीन मैचों में दूसरी जीत थी। इस जीत के बाद बैंगलोर अंक तालिका में छठे नंबर पर आ चुकी है। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में बैंगलोर ने शानदार खेल दिखाया और पांच गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली। शाहबाज अहम और दिनेश कार्तिक आरसीबी की जीत के हीरो रहे। विराट कोहली इस मैच के दौरान अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को मसाज देते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विराट कोहली इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। वो सिर्फ पांच रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल इस दौरान टीम के साथ थे, लेकिन यह मैच नहीं खेल पाए। अब मैक्सेवल मुंबई के खिलाफ मैच में अपनी टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे।

View this post on Instagram
विज्ञापन
कार्तिक और शाहबाज की बल्लेबाजी से उत्साहित हुए कोहली
राजस्थान के खिलाफ मैच में बैंगलोर के सामने 170 रन का लक्ष्य था। इसके जवाब में आरसीबी की शुरुआत अच्छी थी, लेकिन पहला विकेट गिरते ही टीम बिखर गई। 55 के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और 87 रन बनने तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक ने बैंगलोर की पारी को संभाला। दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई और आरसीबी मैच में वापस आ गई। विराट ने इस दोनों की बल्लेबाजी का आनंद लिया और चौके-छक्के लगने पर उत्साहित हो गए।
विराट ने इस दौरान अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के साथ मस्ती भी की। इस पर मैक्सवेल ने विराट से मसाज करने को कहा और विराट ने मना नहीं किया। उन्होंने मैक्सवेल के कंधे पर अपनी उंगलियां चलाई और उन्हें छोटी सी मसाज दी। इससे मैक्सवेल को काफी आराम मिल रहा था। उनके चेहरे के भाव यह बात साफ बयां कर रहे थे।
राजस्थान की पहली हार
आईपीएल 2022 में लगातार दो मैच जीतने वाली राजस्थान को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन यह पहला मैच था, जिसमें राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। वहीं आरसीबी के खिलाफ यह राजस्थान की लगातार पांचवीं हार थी। हालांकि, इस हार के बावजूद राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है।