फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Hijab Row Al Quaeda Chief Ayman al Zawahiri Video on Muskan Khan, recites Poem

हिजाब विवाद: अलकायदा सरगना ने वीडियो जारी कर मुस्कान को बताया बहन, कहा- 'तूने मेरा दिल जीत लिया'

Wed, 06 Apr 2022 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Apr 2022 08:57 AM IST
सार

जवाहिरी ने कर्नाटक स्थित कॉलेज की छात्रा मुस्कान खान की प्रशंसा की। मुस्कान वह छात्रा है जिसने कर्नाटक में ‘जय श्री राम' के नारे लगाती भीड़ के सामने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए थे।

विज्ञापन
Karnataka Hijab Row Al Quaeda Chief Ayman al Zawahiri Video on Muskan Khan, recites Poem
हिजाब विवाद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक हिजाब मामले पर वैश्विक आतंकवादी समूह अल कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर फिर से आग उगली है। अलकायदा के आधिकारिक शबाब मीडिया द्वारा जारी और खुफिया समूह द्वारा सत्यापित नौ मिनट के इस वीडियो में जवाहिरी ने कर्नाटक स्थित कॉलेज की छात्रा मुस्कान खान की प्रशंसा की। बता दें मुस्कान वह छात्रा है जिसने कर्नाटक में ‘जय श्री राम' के नारे लगाती भीड़ के सामने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए थे।

विज्ञापन


जवाहिरी ने मुस्कान की जमकर प्रशंसा की
जवाहिरी ने वीडियो में मुस्कान खान को अपनी बहन बताया। उसने उसकी तारीफ में एक कविता भी पढ़ी। जवाहिरी ने भारत में मुसलमानों के दमन का आरोप लगाते हुए मुस्लिमों को इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी उकसाया। जवाहिरी के इस वीडियो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें मुस्कान के लिए लिखा है- 'भारत की महान महिला'। वीडियो में जवाहिरी मुस्कान के लिए लिखी एक कविता भी पढ़ता नजर आ रहा है। उसने कहा कि मुझे वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए मुस्कान के बारे में पता चला और इस ‘बहन’ ने ‘तकबीर’ की आवाज उठाकर मेरा दिल जीत लिया है, इसीलिए मैं उसकी तारीफ में कविता पढ़ रहा हूं। कविता पढ़ने के बाद जवाहिरी ने हिजाब पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों की निंदा की।
विज्ञापन


क्या है हिजाब विवाद?
बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब उडुपी के एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षा में जाने पर रोक लगा दी गई थी। इसे लेकर देश के कई हिस्सों में काफी प्रदर्शन हुए थे। इसी दौरान आठ फरवरी को मांड्या में पीईएस कॉलेज के अंदर भगवा शॉल पहने लड़कों ने जयश्री राम के नारे लगाए। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। जय श्री राम के नारे लगाती भीड़ के सामने 19 साल की मुस्कान खान ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए थे। इसके बाद मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा और हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि हिजाब इस्लाम धर्म का अभिन्न अंग नहीं है, इसलिए राज्य सरकार को इसे स्कूलों के अंदर यूनिफॉर्म का हिस्सा बनाने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर के बाद से यह जवाहिरी का पहला वीडियो
नवंबर के बाद से यह जवाहिरी का पहला वीडियो है और यह दिखाता है कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी न केवल जीवित है बल्कि मौजूदा मामलों में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। जवाहिरी की बीमारी से मौत की खबरें नवंबर 2020 मे सामने आई थीं। लेकिन महीनों बाद एक बिना तारीख वाला वीडियो सामने आया जिससे य जीवित था। माना जाता है कि वह अफगानिस्तान में कहीं स्थित है।


अमेरिका की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है जवाहिरी
अल-जवाहिरी अमेरिका की आतंकवादियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। अमेरिकी सरकार ने उस पर अपने नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया है। वह अमेरिका के बाहर अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश में भी शामिल रहा है। अमेरिकी सरकार ने अयमान अल-जवाहिरी पर ढाई करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed