फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022

अब तक की बड़ी खबरें: पब में राहुल पर सियासी उबाल तो ईद पर जोधपुर में बवाल, यहां पढ़ें एक क्लिक पर अहम खबरें

Tue, 03 May 2022 03:01 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Tue, 03 May 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा विवादों में रहते हैं। इस बार उन पर सियासी बवाल कुछ अलग ही तरीके का है। वहीं ईद के मौके पर देश के कई हिस्सों में हिंसा की खबर सामने आ रही हैं। राजस्थान के जोधपुर में हालात तनावपूर्ण बना है। कल देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च होने जा रहा है तो भोजपुरी सिनेमाई जगत में कलाकार आपस में ही भिड़ गए हैं। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की अब तक की अहम खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022
जोधपुर में हिंसा - फोटो : ANI
राजस्थान के जोधपुर में झंडा उतार फेंकने और दूसरा झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पथराव किया गया। मामले के बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं भाजपा सीएम गहलोत से इस्तीफे की मांग कर रही है। यहां पढ़ें Live अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022
Rahul seen in Nepal pub - फोटो : video grab
नेपाल यात्रा पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पब का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता को घेरा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022
पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे डेनमार्क - फोटो : ANI
यूरोप यात्रा के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंच गए हैं। वे डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। यहां पढ़ें हर जानकारी...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के बाद से जिस तरह से शिवपाल यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मुखर हैं, उसका सिलसिला अभी थमा नहीं है। ईद के दिन भी शिवपाल यादव ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। शिवपाल ने क्या कहा यहां पढ़िए...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022
एलआईसी आईपीओ। - फोटो : अमर उजाला
देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ कल यानी चार मई को लॉन्च होगा। इससे पहले एलआईसी का आईपीओ सोमवार को एंकर निवेशकों के लिए खुला था, इन निवेशकों ने इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च से पहले ही एंकर निवेशकों से एलआईसी ने पूरे 5620 रुपये जुटाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022
रिंकू सिंह और नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
 नीतीश राणा के साथ बातचीत में रिंकू ने बताया कि उन्हें आज कितना स्कोर बनाना है, वह उन्होंने अपनी हथेली पर लिख रखा था। रिंकू को यह भी उम्मदी थी कि वह इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे और वैसा ही हुआ भी। रिंकू प्लेयर ऑफ द मैच बने। हाथ पर '50 नॉट आउट' लिख कर मैदान में क्यों उतरे थे रिंकू सिंह? नीतीश को बताई पूरी कहानी...यहां जानें

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 3 May 2022
पवन सिंह और खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल और पवन सिंह का विवाद चर्चा में बना हुआ है। दोनों के इस विवाद ने अब एक अलग रूप ले लिया है। खेसारी लाल और पवन सिंह दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। इस विवाद में दोनों के फैन भी कूद पड़े हैं। पवन सिंह के एक फैन ने खेसारी लाल और उनके परिवार को धमकी दी थी, जिसका वीडियो खेसारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं, अब इस पूरे विवाद के बीच पवन सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। यहां पढ़ें पवन सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed