Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat-swastik-yatra-second-phase-concludes-jagannath-puri-morari-bapu

जगन्नाथपुरी में भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण संपन्न: मोरारी बापू ने बताया प्रेम, सत्य और करुणा का महत्व

Mon, 23 Nov 2026 04:37 AM IST
देवेश त्रिपाठी आदित्य पाण्डेय, जगन्नाथ पुरी
आदित्य पाण्डेय, जगन्नाथ पुरी Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 04:37 AM IST
सार

भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को जगन्नाथपुरी में रामकथा के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम, बलराम को सत्य और देवी सुभद्रा को करुणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि चैतन्य महाप्रभु भी इस आध्यात्मिक स्वस्तिक के अभिन्न अंग हैं।

विज्ञापन
bharat-swastik-yatra-second-phase-concludes-jagannath-puri-morari-bapu
कथावाचक मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत स्वस्तिक यात्रा के दूसरे चरण के तहत मोरारी बापू ने जगन्नाथपुरी में कथा की। इस अवसर बापू ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम, बलराम को सत्य और देवी सुभद्रा को करुणा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इन तीनों दिव्य स्वरूपों के साथ चैतन्य महाप्रभु भी इस आध्यात्मिक स्वस्तिक के अभिन्न अंग हैं।
विज्ञापन


इस यात्रा के माध्यम से निर्मित स्वस्तिक शाश्वत है, इसे कभी मिटाया नहीं जा सकता। भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को जगन्नाथ पुरी में संपन्न हो गया। चारधामों में शामिल इस पवित्र तीर्थस्थल पर रामकथा के साथ यात्रा का समापन हुआ। तीन दिव्य शक्तियों से बना आध्यात्मिक स्वस्तिक... मोरारी बापू ने कहा कि भारत स्वस्तिक कथा तीन दिव्य शक्तियों महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली की ऊर्जा से संपन्न हुई है। इससे ऊपर त्रिभुवन गुरु महाकाल की कृपा रही।
विज्ञापन


तीन स्वरूपों से पुरी की आध्यात्मिक पहचान
बापू ने जगन्नाथ पुरी की आध्यात्मिक पहचान को तीन स्वरूपों से जोड़ते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, बलराम सत्य और देवी सुभद्रा करुणा के प्रतीक हैं। चैतन्य महाप्रभु भी इस आध्यात्मिक स्वस्तिक का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यात्रा से बना यह स्वस्तिक कालातीत और चिरस्थायी है। भारत स्वस्तिक यात्रा का दूसरा चरण 14 नवंबर को द्वारका से शुरू हुआ था। यहां से यात्रा सोमनाथ, डाकोर, उज्जैन, नागपुर, छत्तीसगढ़ के चंपारण, मायापुर और कोलकाता होते हुए जगन्नाथ पुरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed