फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jodhpur Communal Clash: 10 थाना इलाकों में कर्फ्यू, 50 की गिरफ्तार, शेखावत बोले- जोधपुर जलता रहा और सीएम गुलदस्ते लेते रहे

Tue, 03 May 2022 08:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 03 May 2022 08:13 PM IST
खास बातें

राजस्थान के जोधपुर में झंडा उतार फेंकने और दूसरा झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पथराव किया गया। मामले के बाद मौके पर हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं भाजपा सीएम गहलोत से इस्तीफे की मांग कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Jodhpur Violence: Communal Clash On Eid and Akshaya Tritiya Internet Shutdown Today News Updates in Hindi
जोधपुर में हिंसा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:04 PM, 03-May-2022
हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस अब तक 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य उपद्रवियों की तलाश भी की जा रही है। राज्य सरकार में मंत्री राजेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस शहर के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। शहर में शाति कायम कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई भी लापरवाही की गई होगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   
06:27 PM, 03-May-2022

केंद्रीय मंत्री जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जोधपुर जल रहा था और मुख्यमंत्री जन्मदिन के गुलदस्ते लेने में व्यस्त थे। समुदाय विशेष के लोगों ने घरों में घुसकर महिलाओं से बदतमीजी की, लोगों के घरों पर हमला किया। इसके बाद एक राय होकर चौक में धर्म विशेष के नारे लगाए। पुलिस कार्रवाई करने की जगह खड़ी होकर देखती रही। ऐसा लगता है कि पुलिस-प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है।

विज्ञापन
03:29 PM, 03-May-2022

भ्रामक संदेश फैलाने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर हिंसा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह, जोधपुर प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, अतरिक्त गृह सचिव अभय कुमार, हवा सिंह घुमरिया अतरिक्त पुलिस महानिदेशक को तत्काल हेलिकाप्टर से जोधपुर रवाना होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वाले के खिलाफ भी करवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

 
02:33 PM, 03-May-2022

सुरजेवाला बोले-जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश है। जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां इस तरह की हिंसा होती है। भाजपा का एजेंडा हिंदू और मुसलमान को लड़ाकर प्रांत के भाईचारे को खत्म करना है।
02:02 PM, 03-May-2022

कल रात 12 बजे तक जारी रहेगा कर्फ्यू

जोधपुर के दस थाना इलाकों में पुलिस प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। यह चार मई रात 12 बजे तक लागू रहेगा। जोधपुर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजकुमार चौधरी ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। जिसके तहत थाना क्षेत्र उदयमंदिर, सदरकोतवाली, सदरबाजार नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर देवनगर, सूरसागर, सरदारपुरा में कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति पत्र के गृह सीमा के बाहर नहीं निकलेगा।
01:27 PM, 03-May-2022

नारेबाजी और हंगामा जारी

तनाव को देखते हुए जोधपुर में सभी बाजार बंद हैं। मौके पर आरएसी की कंपनी भी तैनात की गई है। अभी भी जोधपुर में तनाव की स्थिति जारी है। जालोरी गेट पर हालत शांत हैं पर जोधपुर में अन्य स्थानों पर नारेबाजी और हंगामा जारी है। गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर में मौजूद हैं और निरंतर लोगों से शांति की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 03-May-2022

राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा-कांग्रेस राज में औरंगजेबी मानसिकता हावी

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में औरंगजेबी मानसिकता किस तरह हावी हो गई है, यह जोधपुर की घटना से साफ पता चलता है। जालोरी गेट पर स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की मूर्ति से झंडा उतारकर विशेष तरह का झंडा फहराना और फिर पत्थरबाजी की घटना, बिना सत्ता के संरक्षण में संभव नहीं हो सकती है।
01:07 PM, 03-May-2022

अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा ठप

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जोधपुर जिले में अगले आदेशों तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इधर ईदगाह की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुलिस का शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में भारी जाब्ता तैनात किया गया है। मुफ़्ती आजम राजस्थान शेर मोहम्मद ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि मौजूदा हालात देखते ज्यादा से ज्यादा लोग अपने नजदीक की मस्जिदों में नमाज अदा करें। 
12:57 PM, 03-May-2022

सीएम गहलोत से इस्तीफे की मांग

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी गहलोत सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करौली, अलवर और जालौरी गेट, जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में हो रही घटनाओं से प्रदेश के सांप्रदायिक सोहार्द बिगड़ने की घटनाएं निंदाजनक है। लचर कानून व्यवस्था वाली कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति का खामियाजा आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है। ऐसी भ्रष्ट व कुत्सित मानसिकता वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। अगर नैतिकता का अंश बचा हो तो, गृह विभाग के मुखिया अशोक गहलोत जी को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
12:51 PM, 03-May-2022

धरने पर बैठे गजेंद्र सिंह शेखावत

हिंसा को लेकर भाजपा मुख्मंत्री गहलोत पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत धरने पर बैठ गए हैं। वहीं सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। गहलोत सरकार के राज में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। मामले को लेकर पूनिया ने कहा कि इस तरह के घटना कांग्रेस के संरक्षण में किया जाता है। पूनिया ने कहा कि इस तरह के मामले बहुसंख्यक समुदाय पर चोट है। प्रदेश के शांति, लोगों की सुरक्षा के लिए वोट की राजनीति छोड़कर गहलोत जी को जनसुरक्षा की चिंता करनी चाहिए।








Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed