{"_id":"6270dfd6bbbbdd767f2a2d9a","slug":"rinku-singh-shows-nitish-rana-he-had-written-his-score-on-his-palm-even-before-kkr-vs-rr-ipl-2022-match-began-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 VIDEO: हाथ पर '50 नॉट आउट' लिख कर मैदान में क्यों उतरे थे रिंकू सिंह? नीतीश को बताई पूरी कहानी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 VIDEO: हाथ पर '50 नॉट आउट' लिख कर मैदान में क्यों उतरे थे रिंकू सिंह? नीतीश को बताई पूरी कहानी, जानें
Tue, 03 May 2022 02:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 03 May 2022 02:31 PM IST
सार
मैच के बाद नीतीश राणा के साथ बातचीत में रिंकू ने बताया कि उन्हें आज कितना स्कोर बनाना है, वह उन्होंने अपनी हथेली पर लिख रखा था। रिंकू को यह भी उम्मदी थी कि वह इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे और वैसा ही हुआ भी। रिंकू प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
रिंकू सिंह हाथ दिखाते हुए
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह और नीतीश राणा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैच खत्म किया और केकेआर को सात विकेट से जीत दिलाई। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त कोलकाता ने 13 ओवर में 92 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नीतीश ने 37 गेंदों पर 48 रन और रिंकू ने 23 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली।
मैच के बाद नीतीश राणा के साथ बातचीत में रिंकू ने बताया कि उन्हें आज कितना स्कोर बनाना है, वह उन्होंने अपनी हथेली पर लिख रखा था। रिंकू को यह भी उम्मदी थी कि वह इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे और वैसा ही हुआ भी। रिंकू प्लेयर ऑफ द मैच बने। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के नीतीश के साथ बातचीत का वीडियो कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर भी शेयर किया है।

रिंकू सिंह ने जो स्कोर लिखा उसे लाल घेरे में दिखाया गया है
- फोटो : IPL/BCCI
इस वीडियो में नीतीश रिंकू से पूछते हैं कि उन्होंने अपने हाथ पर क्या लिख रखा है? जवाब में रिंकू कहते हैं- मुझे पता नहीं क्यों अंदाजा था कि मैं रन बनाऊंगा और प्लेयर ऑफ द मैच बनूंगा। मैंने अपने हाथ पर 50 रन लिख रखे थे और एक दिल बना रखा था। इस पर नीतीश पूछते हैं- ये आपने कब लिखा? जवाब में रिंकू कहते हैं- राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले।
इस पर हैरान नीतीश पूछते हैं कि तुम्हें कैसे पता था कि तुम इतने रन बनाओगे? जवाब में रिंकू कहते हैं- मैं प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने के लिए पिछले काफी समय से इंतजार कर रहा था। यह पांच साल बाद आया, लेकिन मुझे यह अवॉर्ड मिला। रिंकू हालांकि, 50 रन नहीं बना सके और आठ रन से अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 42 रन की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।

Said it. Did it. 👊@rinkusingh235 #KKRHaiTaiyaar #KKRvRR #IPL2022 pic.twitter.com/3q3xgyoIOC
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 2, 2022
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान रिंकू ने कहा- अलीगढ़ से कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते हैं, लेकिन आईपीएल खेलने वाला मैं पहला खिलाड़ी हूं। यह टूर्नामेंट दूसरे घरेलू टूर्नामेंटों से काफी अलग है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में काफी दबाव होता है। मैं पांच साल से ऐसे मौके की तलाश में था, लेकिन नियमित मौके नहीं मिल रहे थे। मैंने घरेलू टूर्नामेंटों में काफी रन बनाए तो अच्छा करने का आत्मविश्वास मिला। रन चेज के दौरान नीतीश से बस यही बात कर रहा था कि हमें मैच को आखिर तक ले जाना है।
नीतीश को अपना हाथ दिखाते रिंकू सिंह
लगातार पांच हार के बाद जीत का स्वाद चखने वाले कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- मैच में शुरुआत से ही हमारे खिलाड़ियों ने राजस्थान को दबाव में रखने का काम किया। हमारे गेंदबाजों ने पावरप्ले में सिर्फ 36 रन लुटाए और राजस्थान पर शिकंजा कसे रखा। श्रेयस ने रिंकू सिंह की भी जमकर तारीफ की। श्रेयस ने कहा- रिंकू टीम के लिए काफी अहम हैं। मैच के दौरान मैं अपने साथी खिलाड़ियों से यही कह रहा था कि वह धैर्य के साथ खेल रहा है। रिंकू की बल्लेबाजी देखकर लगा ही नहीं कि उन्होंने केवल दो या तीन मैच खेले हैं। यह वाकई शानदार है।