फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 20 April 2022

अब तक की बड़ी खबरें: राजधानी दिल्ली में चला बुलडोजर तो अब मास्क नहीं पहनने पर लगेगा जुर्माना, फिल्मी दुनिया में शोक की लहर

Wed, 20 Apr 2022 04:47 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 20 April 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर प्रदेश में गुंडे-बदमाश, दंगाइयों, माफिया पर चलने वाले बुलडोजर का ट्रेंड अब देश की राजधानी दिल्ली में पहुंच चुका है। वहीं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कवि कुमार विश्वास ने सुबह-सुबह ट्वीट कर सियासी गलियारे में तपिश बढ़ा दी। देश में कोरोना की बात करें तो एक बार फिर कोविड के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। नोएडा-गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली में भी मास्क का दौर लौट आया है। दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है क्योंकि अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले निर्देशक टी रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की अहम खबरें यहां पढ़ें:
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 20 April 2022
जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई बुलडोजर ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को गिराया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश जारी किया था, जिसके दो घंटे बाद भी तोड़फोड़ चलता रहा। यहां पढ़ें हर अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 20 April 2022
कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस बुधवार सुबह से ही एक्शन मोड में है। आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास के बाद अब पंजाब पुलिस आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के घर पहुंची है। क्या है मामला यहां पढ़ें...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 20 April 2022
दिल्ली में कोविड -19 - फोटो : जी पाल
दिल्ली में एक बार फिर पाबंदियों का दौर लौट आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न लगाने वालों को 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा। और क्या-क्या निर्णय लिए गए हैं यहां जानें...
 

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 20 April 2022
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है। आज क्या हैं वहां हालात जानने के लिए यहां क्लिक करें...
 

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 20 April 2022
बीएसई सेंसेक्स - फोटो : अमर उजाला
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 574 अंक या 1.02 फीसदी की तेजी लेते हुए 57,037 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 178 अंक या 1.05 फीसदी की बढ़त लेते हुए 17,136 के स्तर पर बंद हुआ। यहां पढ़े पूरी खबर..

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 20 April 2022
टी रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले निर्देशक टी रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। यहां पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी अहम बातें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed