{"_id":"625f947f1015a2390550fe09","slug":"famous-director-t-rama-rao-passes-away-at-the-age-of-84-in-chennai-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"T Rama Rao Passes Away: मशहूर निर्देशक टी रामा राव का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
T Rama Rao Passes Away: मशहूर निर्देशक टी रामा राव का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Wed, 20 Apr 2022 10:39 AM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:39 AM IST
सार
मनोरंजन जगत से एक दुख भरी खबर सामने आई है। दिग्गज निर्देशक तातिनेनी रामा राव का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज होगा।
विज्ञापन
टी रामा राव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले निर्देशक टी रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। आयु संबंधित बीमारियों के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका बुधवार तड़के निधन हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना एक बयान जारी करके दी है। टी रामा राव का अंतिम संस्कार बुधवार शाम चेन्नई में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामा राव ने 1979 में हिंदी फिल्मों में प्रवेश किया और अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र, धर्मेंद्र, संजय दत्त, अनिल कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और गोविंदा के साथ किया। उन्होंने ही रजनीकंत को फिल्म अंधा कानून से हिंदी सिनेमा में प्रवेश कराया था। 'अंधा कानून', 'एक ही भूल', 'मुझे इंसाफ चाहिए' और 'नाचे मयूरी', 'हथकड़ी', 'दोस्ती दुश्मनी' उनकी कुछ उल्लेखनीय हिंदी फिल्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपम खेर ने रामा राव के निधन पर ट्वीट कर अपना दुख जताया। उन्होंने लिखा कि फिल्म निर्माता और प्रिय मित्र टी रामा राव के निधन के बारे जानकर गहरा दुख हुआ। मुझे उनके साथ आखिरी रास्ता और संसार में काम करने का सौभाग्य मिला था। वह दयालु, आज्ञाकारी और बढ़िया सेंस ऑफ ह्यूमर वाले व्यक्ति थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति
- Anupam Kher (@anupampkher) 20 Apr 2022