फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022

अब तक की बड़ी खबरें: पंच तत्व में विलीन हुए गायक केके, सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, एक क्लिक में जानें सभी अहम खबरें

Thu, 02 Jun 2022 07:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
पंच तत्व में विलीन हुए गायक केके। सोनिया गांधी हुईं कोरोना संक्रमित। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की याचिका। न टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान, इमरान ने बलूचिस्तान पर कही बड़ी बात। कौन थीं फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग जिनके इस्तीफे के बाद एक युग खत्म हो गया। यूपी में फिल्म सम्राट पृथ्वीराज टैक्स फ्री। गेंदबाज चाहर और जया भारद्वाज वैवाहिक बंधन में बंधे।  देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की बड़ी खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर... 
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022
सिंगर केके - फोटो : सोशल मीडिया
पंचतत्व में विलीन हुए गायक केके
गायक केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में कई गायक और संगीतकार शामिल हुए। अब वे आयोजन स्थल से निकलने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022
हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल - फोटो : ANI
भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल
कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल(Hardik Patel) आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने गांधीनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ले ली है। वहीं शामिल होने से पहले हार्दिक ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022
Lawrence Bishnoi - फोटो : अमर उजाला
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की याचिका
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने और उसे पंजाब नहीं ले जाने के लिए दायर याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने याचिका को आधारहीन करार दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022
इमरान खान - फोटो : एएनआई
इमरान खान की चेतावनी- अगर मैं नहीं, तो फिर तीन टुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक तरफ अपने ‘आजादी मार्च’ फिर शुरू करने के अपने एलान से पीछे हटते दिख रहे हैं, वहीं उन्होंने बेहद हमलावर अंदाज में देश के तीन हिस्सों में टूट जाने की चेतावनी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अन्य। - फोटो : amar ujala
'सम्राट पृथ्वीराज' यूपी में टैक्स फ्री 
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' देखने के बाद इसे टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह भारत के इतिहास से लोगों को जागरूक करने वाली फिल्म है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 2 June 2022
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला

दीपक चाहर बुधवार को जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए
भारत के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर बुधवार को जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में ज्यादा क्रिकेटर शामिल नहीं हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed