अब तक की बड़ी खबरें: यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य, जहांगीरपुरी में फिर बढ़ा तनाव, यहां एक क्लिक पर पढ़ें और भी अहम खबरें
यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य, दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर बढ़ा तनाव, नड्डा का सोनियो को जवाब, महाराष्ट्र में मस्जिद के 100 मीटर के दायरे में नहीं बजा सकेंगे भजन व हनुमान चालीसा। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़िए यहां एक क्लिक पर...
जहांगीरपुरी में फिर बढ़ा तनाव
सोमवार को जब पुलिस की टीम गोली चलाने वाले शख्स सोनू चिकना की पत्नी से पूछताछ और हिरासत के लिए जहांगीरपुरी पहुंची तो कुछ घरों से टीम पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद से इलाके में एक बार फिर तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने के लिए भी पहुंची है। हालांकि आरएएफ की अतिरिक्त तैनाती के बाद अब हालात नियंत्रण में हैं। यहां पढ़ें ताजा अपडेट...
यूपी के कई इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य,
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के जिलों और लखनऊ में मास्क पहनना जरूरी करने के निर्देश दिए हैं। यहां जानें किन-किन जिलों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य...
लाउडस्पीकर विवाद के बीच नासिक प्रशासन ने बड़ा फैसला किया
लाउडस्पीकर विवाद के बीच नासिक प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। अब यहां लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा या भजन बजाने के लिए अनुमति लेनी होगी। क्या है फैसला यहां पढ़ें पूरी खबर...
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 54वां दिन
आईपीएल 2022 में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया
देश की जनता को महंगाई का करारा झटका
सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही