Top News: लखनऊ में ढही तीन मंजिला इमारत, आठ की मौत; चीन-वियतनाम में यागी चक्रवात ने मचाई भारी तबाही
लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक इमारत (हरमिलाप टावर) भरभराकर जमींदोज हो गया। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ की मौत हो गई। मलबे में दबे 20 से अधिक लोगों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनका इलाज जारी है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। ऊधर, चीन के हैनान प्रांत में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी’ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 92 अन्य घायल हो गए। वहीं, वियतनाम में इस चक्रवाती तूफान से चार लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए हैं। इन घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसके अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर आज सऊदी अरब, जर्मनी और स्विट्जरलैंड की छह दिनी दौरे पर जाएंगे। यात्रा का उद्देश्य समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, डॉ जयशंकर सबसे पहले भारत-खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दो दिन रियाद रहेंगे। वह 10 से 11 सितंबर तक दो दिनी यात्रा पर बर्लिन जाएंगे। तीसरे व अंतिम चरण में वह 12 से 13 सितंबर तक जिनेवा का दौरा करेंगे। वहां वे वैश्विक संगठनों के प्रमुखों व प्रतिनिधियों से मिलेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
लखनऊ में ढही तीन मंजिला इमारत, कारोबारी समेत आठ की मौत
ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक इमारत (हरमिलाप टावर) भरभराकर जमींदोज हो गया। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ की मौत हो गई। मलबे में दबे 20 से अधिक लोगों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनका इलाज जारी है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
चीन-वियतनाम में यागी चक्रवात ने मचाई भारी तबाही, आठ की मौत...170 घायल
चीन के हैनान प्रांत में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी’ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 92 अन्य घायल हो गए। वहीं, वियतनाम में इस चक्रवाती तूफान से चार लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए हैं। इन घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्री जयशंकर आज तीन देशों के छह दिनी दौरे पर जाएंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज सऊदी अरब, जर्मनी और स्विट्जरलैंड की छह दिनी दौरे पर जाएंगे। यात्रा का उद्देश्य समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, डॉ जयशंकर सबसे पहले भारत-खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दो दिन रियाद रहेंगे। वह 10 से 11 सितंबर तक दो दिनी यात्रा पर बर्लिन जाएंगे। तीसरे व अंतिम चरण में वह 12 से 13 सितंबर तक जिनेवा का दौरा करेंगे। वहां वे वैश्विक संगठनों के प्रमुखों व प्रतिनिधियों से मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
संयुक्त राष्ट्र महासभा: पीएम मोदी की जगह विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे
सितंबर के अंत में प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र में वार्षिक बहस में 28 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की जगह विदेश मंत्री जयशंकर वक्तव्य दे सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र से जारी वक्ताओं की संशोधित सूची से यह बात सामने आई है। मोदी सितंबर के अंत में न्यूयॉर्क की यात्रा करने वाले हैं। वह 22 को लॉन्ग आइलैंड में 16,000 सीट वाले नासाउ वेटरंस मेमोरियल में संबोधन देंगे। वह 22-23 को यूएन के ‘भविष्य का शिखर सम्मेलन : बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले जारी सूची में मोदी के 26 को वक्तव्य देने की उम्मीद जताई गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024: गुणवत्ता रैंकिंग में सूरत शीर्ष पर
भारत में वायु गुणवत्ता रैंकिंग में गुजरात के सूरत शहर को शीर्ष स्थान दिया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश के शहर जबलपुर को दूसरा और उत्तर प्रदेश के आगरा को तीसरा स्थान मिला है। इन शहरों ने वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण सुधार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
World Physiotherapy Day : 90 फीसदी लोग पीठ दर्द से परेशान... वजह से अनजान
घंटों बैठकर काम करने, बैठने का खराब मुद्रा, फर्नीचर का डिजाइन सहित दूसरे कारणों से 90 फीसदी लोग पीठ दर्द से परेशान हैं पर दर्द के पीछे का कारण पता नहीं है। लंबे समय तक दर्द बना रहना गंभीर हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना आम बात है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। हर कोई अपने जीवन में किसी न किसी समय इसका अनुभव करता है। लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या तीन महीने से अधिक समय तक बना रहा सकता है। ऐसा होने पर सचेत होने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...
Paralympics: भाला फेंक में नवदीप का रजत सोने में बदला; भारत की झोली में सातवां स्वर्ण
भारत के पैरा भाला फेंक एथलीट नवदीप ने पुरुष भाला फेंक एफ41 स्पर्धा में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नवदीप ने अपने तीसरे प्रयास में 47.32 मीटर का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। हालांकि, इससे पहले नवदीप को रजत पदक विजेता घोषित किया गया था। बाद में ईरानी एथलीट बेत सयाह सादेघ को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस कारण नवदीप का रजत पदक स्वर्ण पदक के रूप में अपग्रेड कर दिया गया। इसी के साथ भारत अब तक इस पैरालंपिक में सात स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक समेत 29 पदक जीत चुका है। चीन के पेंगजियांग (44.72 मीटर) को इस स्पर्धा का रजत पदक मिला। पढ़ें पूरी खबर...
विनेश फोगाट का रेलवे से इस्तीफा मंजूर... चुनाव लड़ने पर संशय खत्म
पहलवान विनेश फोगाट के हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने पर बना संशय देर रात रेलवे की ओर से इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद खत्म हो गया है। रेलवे ने विनेश और पहलवान बजरंग पूनिया का इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। फोगाट को चुनाव लड़ने के लिए रेलवे की तरफ से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना जरूरी था। पढ़ें पूरी खबर...
Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस-आप में गठबंधन के आसार... घोषणा जल्द संभव
हरियाणा में कांग्रेस व आप के बीच गठबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को नई दिल्ली में कई दौर की बैठक के बाद कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि एक-दो दिन में गठबंधन का फैसला हो जाएगा। आप को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
दुनिया में हैजा के मामले 13% बढ़े, मौतें 71 फीसदी
दुनियाभर में 2022 की तुलना में 2023 में हैजा के मामलों में 13 फीसदी और मौतों में 71 फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछले साल 4,000 से अधिक लोगों की मृत्यु इस बीमारी से हुई, जिसे आसानी से इलाज के जरिये रोका जा सकता था। यह बात विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट में सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्लीवाले ध्यान दें: बिना PUC के पेट्रोल भरवाने गए तो कटेगा 10 हजार का चालान
दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में अगर बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) के पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल भराने पहुंचे तो तीन घंटे के भीतर 10 हजार का चालान ऑनलाइन कटेगा। परिवहन विभाग की ओर से दिल्ली के 100 पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं। सितंबर अंत से यह कैमरे काम करना शुरू कर देंगे। मौजूदा समय में बीते वर्ष लगाए गए 25 पेट्रोल पंप पर कैमरों से चालान किया जा रहा है। इससे अब तक 26,459 चालान किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...