फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Typhoon Yagi caused devastation in China and Vietnam many people died hundreds injured

यागी चक्रवात: चीन-वियतनाम में तूफान, 8 की मौत...170 घायल; 10 लाख लोग निकाले गए, 8 लाख घरों की बिजली गुल

Sun, 08 Sep 2024 06:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, हांगकांग/हनोई
एजेंसी, हांगकांग/हनोई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 06:37 AM IST
सार

वियतनामी मौसम विज्ञानियों द्वारा यागी तूफान को ‘पिछले दशक में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक’ के रूप में वर्णित किया है। यह तूफान चीनी प्रांत में कहर ढाते हुए दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पहुंच गया। चीन में च्रकवात से भारी बारिश और हवाओं के कारण 8 लाख से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 
 

विज्ञापन
Typhoon Yagi caused devastation in China and Vietnam many people died hundreds injured
यागी चक्रवात ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

विस्तार

चीन के हैनान प्रांत में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी’ की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 92 अन्य घायल हो गए। वहीं, वियतनाम में इस चक्रवाती तूफान से चार लोगों की मौत हो गई और 78 अन्य घायल हो गए हैं। इन घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


वियतनामी मौसम विज्ञानियों द्वारा यागी तूफान को ‘पिछले दशक में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक’ के रूप में वर्णित किया है। यह तूफान चीनी प्रांत में कहर ढाते हुए दक्षिण पूर्व एशियाई देश में पहुंच गया। चीन में च्रकवात से भारी बारिश और हवाओं के कारण 8 लाख से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चक्रवात ‘यागी’ शनिवार को टोंकिन की खाड़ी के ऊपर से उत्तरी वियतनाम की ओर बढ़ा। यागी, इस साल का 11वां तूफान है जो चीन के समुद्र तट से टकराया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह दिखे तबाही के निशान
हैनान मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, यागी तूफान के केंद्र बिंदु के पास लगभग 245 किमी प्रति घंटा (152 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। वर्ष 1949 से 2023 तक, 106 ‘तूफान’ हैनान में आए, लेकिन केवल नौ को ही ‘बड़े तूफान’ के रूप में श्रेणीबद्ध किए गए। तूफान के चलते कई जगह तबाही के निशान देखे जा रहे हैं। कच्चे घर जहां गिर गए हैं वहीं पेड़ और खंभे जमीन पर गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed