फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज गणेश चतुर्थी और अमर उजाला शिक्षक सम्मान; पैरालंपिक में भारत ने जीते अब तक 27 पदक

Sat, 07 Sep 2024 07:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज गणेश चतुर्थी का महापर्व है। देशभर के पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व का विशेष महत्व होता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि खास होती है क्योंकि गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणपति का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र और मध्याह्र काल में हुआ था। इधर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 143 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2024 से सम्मानित होंगे। इन शिक्षकों को मतदान कर छात्रों ने चुना है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। ऊधर, पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को पूर्व सैनिक ने गौरवान्वित किया है। पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने अपने जीवन का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। होकाटो ने 14.65 मीटर गोला फेंकने के साथ ही कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। उनके अलावा इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ईरान के खिलाड़ी यासिन खोसारवी ने जीता, जबकि ब्राजील के खिलाड़ी टीपी दोस संतोष ने रजत पदक अपने नाम करने में सफलता पाई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : अमर उजाला

आज घर-घर पधारेंगे मंगलमूर्ति, इस मुहूर्त में करें गणपति स्थापना
Ganesh Chaturthi 2024 Date Ganesh Ji Sthapana Shubh Muhurat Time:
 आज गणेश चतुर्थी का महापर्व है। देशभर के पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व का विशेष महत्व होता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि खास होती है क्योंकि गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणपति का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र और मध्याह्र काल में हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
अमर उजाला शिक्षक सम्मान file - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला शिक्षक सम्मान नोएडा में आज
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 143 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2024 से सम्मानित होंगे। इन शिक्षकों को मतदान कर छात्रों ने चुना है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
पेरिस पैरालंपिक शॉटपुट एफ57 में होकाटो होतोजी सीमा ने जीता कांस्य पदक - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games

पैरालंपिक शॉटपुट F57 में होकाटो सीमा ने जीता कांस्य
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को पूर्व सैनिक ने गौरवान्वित किया है। पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने अपने जीवन का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। होकाटो ने 14.65 मीटर गोला फेंकने के साथ ही कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। उनके अलावा इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ईरान के खिलाड़ी यासिन खोसारवी ने जीता, जबकि ब्राजील के खिलाड़ी टीपी दोस संतोष ने रजत पदक अपने नाम करने में सफलता पाई। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
सिंगापुर से चीन जा रहे ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट में यात्रियों को लगे झटके (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

सिंगापुर से चीन जा रहे बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में गड़बड़ी
Flight Turbulence: सिंगापुर से चीन जा रहे बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में गड़बड़ी के कारण सात यात्रियों को चोट आई है। जिस विमान में गड़बड़ी हुई उसे संचालित करने वाली एयरलाइन कंपनी का नाम स्कूट है। खबरों के मुताबिक ग्वांगझू में सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विमानन कंपनी स्कूट ने बताया, शुक्रवार सुबह विमान के ग्वांगझू के पास पहुंचने पर चालक दल ने गड़बड़ी की शिकायत की। इसके बाद बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर श्रेणी के इस विमान में टर्ब्युलेंस हुआ। झटके लगने के कारण चार यात्रियों और तीन चालक दल के सदस्यों को चोटें आईं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया - फोटो : ANI

Haryana Elections 2024 : कांग्रेस को सहानुभूति का लाभ मिलने उम्मीद
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस दरअसल महिला, युवा और जाट वोट बैंक को साधने का दांव चला है। पार्टी उम्मीद कर रही है कि महिला पहलवानों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन और फिर ओलंपिक में विनेश के प्रदर्शन और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अयोग्य घोषित होने के बाद हरियाणा में जो सहानुभूति का माहौल बना है पार्टी उसे अपने पक्ष में मोड़ सकेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
दुबई जेल में बंद शहजादी का मामला - फोटो : अमर उजाला

शहजादी को बचाने वालों की आवाज पहुंची दुबई
बांदा जिले की शहजादी को मृत्युदंड से बचाने के लिए यहां के लोगों की आवाज अब दुबई तक पहुंच गई है। दुबई सरकार ने दावतनामा में बेवसाइट व फोन नंबर जारी कर आम लोगों से शिकायत, सुझाव व साक्ष्य मांगे हैं। जिसका निस्तारण एक दिन में करने की बात कही। दावतनामे की एक कॉपी आबूधाबी जेल में बंद पीड़िता शहजादी को भी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
अमित शाह - फोटो : Self

भाजपा ने घाटी के युवाओं से पांच लाख रोजगार का वादा किया
जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा का 25 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में पार्टी के फोकस एरिया ज्ञान (गरीब, युवा, किसान व नारी) को प्राथमिकता दी गई है। इसमें महिलाओं, युवाओं, गरीब और किसानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
शाकाहारी थाली। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

टमाटर के दाम घटने से शाकाहारी थाली चार फीसदी सस्ती
श्रावण मास में अधिकांश लोगों के मांसाहार से परहेज करने की वजह से टमाटर और पॉल्ट्री की कीमतें घटने से अगस्त, 2024 में घरों में पकाए जाने वाले भोजन की थालियां चार फीसदी तक सस्ती हुई हैं। घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की शुक्रवार को जारी मासिक रिपोर्ट ‘रोटी चावल दर’ के मुताबिक, टमाटर की कीमतों में गिरावट से शाकाहारी थाली के दाम मासिक आधार पर चार फीसदी और सालाना आधार पर 8 फीसदी घटकर 31.2 रुपये रह गए हैं। जुलाई, 2024 में शाकाहारी थाली की कीमत 32.6 रुपये और अगस्त, 2023 में 34 रुपये थी। मांसाहारी थाली की कीमत जुलाई के 61.4 रुपये की तुलना में तीन फीसदी घटकर 59.3 रुपये रह गई। सालाना आधार पर कीमत 12 फीसदी घटी है। अगस्त, 2023 में मांसाहारी थाली की कीमत 67.5 रुपये थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

जानलेवा वायरस की सूची में पहली बार डिजीज एक्स शामिल
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक स्तर पर जानलेवा वायरस की एक सूची जारी की है। इसमें कोरोना, निपाह, इबोला, लासा बुखार, रिफ्ट वैली और जीका वायरस के अलावा पहली बार डिजीज एक्स को भी शामिल किया है। इस बीमारी का स्त्रोत अभी तक अज्ञात है, लेकिन डब्ल्यूएचओ का मानना है कि भविष्य में इस संक्रमण की वजह से वैश्विक महामारी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 September 2024 Updates On Amar Ujala
बाद में एक और नाम तय... - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की सूची
लंबे जद्दोजहद और मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर अपने 31 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।  कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में अपने मौजूदा सभी 28 विधायकों में से 27 विधायकों पर विशवास जताते हुए उनको दोबारा से चुनावी मैदान में उतारा है। बाद में पानीपत जिले की इसराना (आरक्षित) सीट से बलबीर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई है। इस तरह पहली खेप में 32 उम्मीदवार तय किये गये हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed