फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CRISIL report vegetarian thali prices reduced by four percent due to fall in tomato prices

CRISIL: टमाटर के दाम घटने से शाकाहारी थाली चार फीसदी सस्ती, 31.2 रुपये रह गई कीमत, मांसाहारी में 12% तक कमी

Sat, 07 Sep 2024 05:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 05:11 AM IST
सार

क्रिसिल ने कहा, अगस्त में थाली की कीमतों में अधिक गिरावट आती। लेकिन, प्याज की कीमतों में सालाना आधार पर 15 रुपये और आलू की कीमतों में 13 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी से ऐसा नहीं हो पाया।

विज्ञापन
CRISIL report vegetarian thali prices reduced by four percent due to fall in tomato prices
शाकाहारी थाली। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

श्रावण मास में अधिकांश लोगों के मांसाहार से परहेज करने की वजह से टमाटर और पॉल्ट्री की कीमतें घटने से अगस्त, 2024 में घरों में पकाए जाने वाले भोजन की थालियां चार फीसदी तक सस्ती हुई हैं। घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की शुक्रवार को जारी मासिक रिपोर्ट ‘रोटी चावल दर’ के मुताबिक, टमाटर की कीमतों में गिरावट से शाकाहारी थाली के दाम मासिक आधार पर चार फीसदी और सालाना आधार पर 8 फीसदी घटकर 31.2 रुपये रह गए हैं। जुलाई, 2024 में शाकाहारी थाली की कीमत 32.6 रुपये और अगस्त, 2023 में 34 रुपये थी। मांसाहारी थाली की कीमत जुलाई के 61.4 रुपये की तुलना में तीन फीसदी घटकर 59.3 रुपये रह गई। सालाना आधार पर कीमत 12 फीसदी घटी है। अगस्त, 2023 में मांसाहारी थाली की कीमत 67.5 रुपये थी। 

विज्ञापन


...और सस्ती हो सकती थी थाली
क्रिसिल ने कहा, अगस्त में थाली की कीमतों में अधिक गिरावट आती। लेकिन, प्याज की कीमतों में सालाना आधार पर 15 रुपये और आलू की कीमतों में 13 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य तेल-जीरे के दाम भी 58% तक घटे
टमाटर की कीमतें अगस्त में मासिक आधार पर 23 फीसदी और सालाना आधार पर 51 फीसदी घटकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। टमाटर की कीमत जुलाई में 66 रुपये और अगस्त, 2023 में 102 रुपये प्रति किलोग्राम थी। खाद्य तेल, मिर्च और जीरे की कीमतों में भी क्रमशः 6 फीसदी, 30 फीसदी और 58 फीसदी की गिरावट आई है। रसोई गैस की कीमतें घटने से ईंधन की लागत में 27 फीसदी की गिरावट आई है।

चिकन में 13 फीसदी तक की गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक, चिकन की कीमतों में मासिक आधार पर तीन फीसदी और सालाना आधार पर 13 फीसदी गिरावट आई। इससे सालाना आधार पर मांसाहारी थाली की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed