फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amar Ujala Teacher Award: Students' favorite teachers will be honored today

अमर उजाला शिक्षक सम्मान : आज सम्मानित होंगे छात्रों के प्रिय शिक्षक, डिप्टी सीएम होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

Sat, 07 Sep 2024 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 06:18 AM IST
सार

इन शिक्षकों को मतदान कर छात्रों ने चुना है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Amar Ujala Teacher Award: Students' favorite teachers will be honored today
अमर उजाला शिक्षक सम्मान file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के 143 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2024 से सम्मानित होंगे। इन शिक्षकों को मतदान कर छात्रों ने चुना है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा शामिल होंगे। 

विज्ञापन


यहां शिक्षकों के साथ प्रिंसिपल, अन्य शिक्षक और अन्य अतिथि भी शामिल होंगे। शिक्षक सम्मान के लिए एक हजार से ज्यादा शिक्षकों के नॉमिनेशन आए थे। एक लाख से ज्यादा छात्रों ने मतदान के जरिये इनमें से प्रिय शिक्षकों को चुना है। इस तरह की अनूठी पहल के तहत नोएडा-गाजियाबाद के 143 स्कूलों में वोटिंग कराई गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त से स्कूलों में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई थी। एक-एक दिन में 15 स्कूलों में वोटिंग कराई गई। पिछले वर्ष के अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह को देखकर इस बार शिक्षकों में अलग उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों का कहना है कि उनके लिए यह दिन यादगार होने वाला है। 


नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की शिक्षिका वंदना शुक्ला ने बताया कि यह दिन मेरे लिए यादगार रहेगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की विजेता शिक्षिका रितु सिंह ने कहा, वोटिंग के जरिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुने गए हैं। इसलिए गौरव की यह अनुभूति कई गुना बढ़ गई है। 

नोएडा की शिक्षिका को सीएम ने किया सम्मानित
शिक्षक दिवस पर चौड़ा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका रूसी गुप्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। रूसी गुप्ता ने बताया कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलना शिक्षक  का सपना होता है। इसके लिए सभी साथियों, प्रधानाचार्य व अधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूं। आगे और बेहतर करने का प्रयास करूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed