फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates

Top: रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, वक्फ कानून के विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम लीग; पढ़ें सुर्खियां

Mon, 07 Apr 2025 08:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गईं हैं। घरेलू गैस सिलेंडर और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वितरण कंपनियों की ओर से रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान किया। मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला और सामान्य श्रेणी के ग्राहकों दोनों के लिए गैस की कीमत में इजाफा किया गया है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने भी नए वक्फ कानून 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। एक तरफ भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस हफ्ते उत्तर भारत में बढ़ते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तरी और मध्य भारत के राज्य, जैसे- हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अभी से यलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिसका मतलब है कि आम लोगों के लिए गर्मी बर्दाश्त करने वाली होगी, लेकिन बुजुर्गों, नवजात बच्चों और बीमारी से पीड़ित लोगों को इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने खेल के छोटे प्रारूप में इतने रन बनाए हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़कर ₹853

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला

आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गईं हैं। घरेलू गैस सिलेंडर और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वितरण कंपनियों की ओर से रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान किया। मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला और सामान्य श्रेणी के ग्राहकों दोनों के लिए गैस की कीमत में इजाफा किया गया है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : PTI
देशभर में नए वक्फ कानून को लेकर सियासी गर्माहट तेज है। आरोप प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। विपक्ष और कई मुस्लिम लीग इस संधोशन के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने भी नए वक्फ कानून 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बता दें कि बीते दिनों लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक के पारित होने के बाद पांच अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अधिनियम को मंजूरी दी थी। इसके बाद से अभी तक वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में यह सातवीं याचिका है जो सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। पढें पूरी खबर...
विज्ञापन

उत्तर भारत में गर्मी का अलर्ट, दक्षिण के राज्यों में राहत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
दिल्ली में भीषण गर्मी तो तमिलनाडु में बारिश का यलो अलर्ट। - फोटो : एएनआई/पीटीआई
भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस हफ्ते उत्तर भारत में बढ़ते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तरी और मध्य भारत के राज्य, जैसे- हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अभी से यलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिसका मतलब है कि आम लोगों के लिए गर्मी बर्दाश्त करने वाली होगी, लेकिन बुजुर्गों, नवजात बच्चों और बीमारी से पीड़ित लोगों को इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
विराट कोहली - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने खेल के छोटे प्रारूप में इतने रन बनाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'प्यार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
आर जे माहवश युजवेंद्र चहल - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का हाल ही में धनश्री वर्मा के साथ तलाक हुआ है। इसके बाद उनका नाम आर जे महवश से जुड़ा। अटकलें लगाई जाने लगीं कि आर जे महवश युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड हैं। खबरें हैं कि चहल के तलाक के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। लेकिन आर जे महवश ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी और अखिलेश सिंह के सामने खूब हुआ तमाशा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
कांग्रेस कार्यकर्ता खुद में भिड़े - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अनुशासनिक पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस के बिहार प्रदेश कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन की धज्जी उड़ाकर रख दी। राहुल गांधी के सामने और फिर बाहर में जमकर मारपीट हुई। रिगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के कट्टर समर्थक रवि रंजन भारद्वाज उर्फ़ नेता जी की जमकर पिटाई की। पढ़ें पूरी खबर...

पेट्रोल-डीजल पर बढ़ा उत्पाद शुल्क, ₹2/लीटर की बढ़ोतरी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
पेट्रोल-डीजल पर बढ़ा उत्पाद शुल्क - फोटो : ANI

सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। राहत की बात यह है कि उत्पाद शुल्क के बढ़ने से आम जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर..

रिजर्व बैंक के एमपीसी की बैठक शुरू

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : amarujala.com

रिजर्व बैंक ने सोमवार को दो महीने के अंतराल पर होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू की। महंगाई के मार्चे पर नरमी को देखते हुए एमपीसी से ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जवाबी टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां पैदा हो गई हैं। ताजा वैश्विक हालात के बीच एमपीसी की ओर से वृद्धि को प्रोत्साहित करने वाला निर्णय भी लिए जाने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...

चंदे से मालामाल हुए राजनीतिक दल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) - फोटो : सोशल

चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने साल 2023-24 में राजनीति दलों को मिले दान की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों में  भाजपा को सबसे अधिक चंदा मिला। भाजपा को 8358 दानदाताओं की ओर से कुल 2,243 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में मिली। पढ़ें पूरी खबर...

महिला के यौन उत्पीड़न केस में परमेश्वर की फिसली जुबान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7 April 2025 Updates
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर - फोटो : ANI

बंगलूरू में बीच सड़क पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में जहां आम लोगों में आक्रोश है तो भाजपा समेत विपक्षी दल महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed