Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR BJP received highest amount in large donations among national parties in financial year 2023-24

ADR Report: चंदे से मालामाल हुए राजनीतिक दल, भाजपा को दान में मिले ₹2243 करोड़; जानें अन्य दलों का हाल

Mon, 07 Apr 2025 03:23 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 03:23 PM IST
सार

राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को चंदे में मिली रकम की जानकारी सौंपी है। राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को उन दान राशियों की जानकारी दी है, जो 20 हजार रुपए से अधिक थीं।

विज्ञापन
ADR BJP received highest amount in large donations among national parties in financial year 2023-24
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) - फोटो : सोशल

विस्तार

चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने साल 2023-24 में राजनीति दलों को मिले दान की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों में  भाजपा को सबसे अधिक चंदा मिला। भाजपा को 8358 दानदाताओं की ओर से कुल 2,243 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में मिली। 

विज्ञापन

 
राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को चंदे में मिली रकम की जानकारी सौंपी है। राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को उन दान राशियों की जानकारी दी है, जो 20 हजार रुपए से अधिक थीं।  राष्ट्रीय दलों को 12,547  कुल दान मिले हैं। इन चंदों की कुल राशि 2,544.28 करोड़ रुपये है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 199 प्रतिशत अधिक है। 
विज्ञापन


भाजपा को मिला सबसे अधिक दान
सभी राजनीतिक दलों को मिले कुल चंदे का सिर्फ 88 फीसदी भाजपा को मिला है। कांग्रेस ने 1994 चंदों के जरिए कुल 281.48 करोड़ रुपये जुटाए और दूसरे स्थान पर रही।  आम आदमी पार्टी (आप), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), और नेशनल पीपल्स पार्टी छोटे चंदे मिले। पिछले 18 सालों की तरह इस बार भी बहुजन समाज पार्टी को 20 रुपए से अधिक की राशि को कोई चंदा नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का चंदा 2022-23 वित्तीय वर्ष में 719.858 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 2,243.94 करोड़ रुपये हो गया। जोकि 211.72 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह, कांग्रेस को 2022-23 में 79.924 करोड़ रुपये दान मिले थे। जो 2023-24 में बढ़कर 281.48 करोड़ रुपये हो गए। कांग्रेस के दान में 252.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

LPG Price Hike: महंगी हुई रसोई गैस; घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये की बढ़कर 853 रुपये, जानें इस बारे में

आप के चंदे में आई गिरावट
वहीं आम आदमी पार्टी के चंदे में 70 फीसदी (26.038 करोड़ रुपये) तक की कमी आई है। नेशनल पीपल्स पार्टी के दान में 98.02 प्रतिशत या 7.331 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसी अवधि में राष्ट्रीय पार्टियों को 3755 कॉर्पोरेट क्षेत्रों से 2262.55 करोड़ रुपये (कुल दान का 88.92 प्रतिशत) का दान मिला। जबकि 8493 व्यक्तिगत दाताओं से 270.872 करोड़ रुपये (कुल दान का 10.64 प्रतिशत) चंदे में दिए। 

रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को 3478 दान के जरिए 2,064.58 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस को कॉर्पोरेट क्षेत्रों से 190.3263 करोड़ रुपये और व्यक्तिगत दानदाताओं से 90.899 करोड़ रुपये मिले। दानदाताओं ने प्रूडेंट इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट ने भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर कुल 880 करोड़ रुपये दान में दिए। जिसमें से 723.675 करोड़ रुपये भाजपा को और 156.4025 करोड़ रुपये कांग्रेस को दिए गए।

J&K: राजभवन में शहीदों के परिवारों से मिले शाह, सीमा सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए किया तकनीकी उपायों का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed