Top News: आज चिनाब पुल उद्घाटन; ट्रंप-मस्क टकराव बढ़ा; भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना; असम की बाढ़ से 7 लाख+ पीड़ित
जम्मू-कश्मीर शुक्रवार को इतिहास रचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को ऐतिहासिक सौगातें देंगे। चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे देश के मस्तक पर एक और नगीना जड़ जाएगा। वहीं टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर रवाना हो गई। मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होने वाली टीम की कमान इस बार शुभमन गिल संभाल रहे हैं। पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गई टीम इंडिया में इस बार करुण नायर को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया इंग्लैंड में जो टेस्ट मैच सीरीज खेलने गई है, यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2025-27 का हिस्सा है। एक तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र समेत नौ प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कछार जिले में बराक नदी लाल निशान के पार हो चुकी है और सहायक नदियों में भी जलस्तर बेतहाशा बढ़ा हुआ है। असम में बाढ़ के कारण करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मणिपुर में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। लेकिन राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रहे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क अब उनकी नीतियों के मुखर आलोचक बन चुके हैं। बात यहां तक बढ़ गई है कि उन्होंने अपनी अंतरिक्ष परियोजनाओं को बंद करने का एलान कर दिया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
आज PM राष्ट्र को समर्पित करेंगे बेमिसाल चिनाब पुल
जम्मू-कश्मीर शुक्रवार को इतिहास रचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को ऐतिहासिक सौगातें देंगे। चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे देश के मस्तक पर एक और नगीना जड़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..
रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
रूस और यूक्रेन संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। जहां ट्र्ंप ने कहा कि शायद यूक्रेन और रूस को थोड़ा लड़ने देना बेहतर है, फिर दोनों को अलग कर शांति की ओर बढ़ना चाहिए। ट्रंप ने ये बात जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ हुई बैठक के दौरान कही। जिस पर मर्ज ने जवाब दिया कि जर्मनी यूक्रेन के साथ खड़ा है और वह केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
असम-सिक्किम में बाढ़ का कहर: 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
कप्तान गिल के साथ टीम इंडिया मुंबई से इंग्लैंड रवाना
अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रहे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क अब उनकी नीतियों के मुखर आलोचक बन चुके हैं। बात यहां तक बढ़ गई है कि उन्होंने अपनी अंतरिक्ष परियोजनाओं को बंद करने का एलान कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
PAK के खिलाफ भारतीय शिष्टमंडल की कूटनीतिक मुहिम
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
केंद्र ने अधिकारियों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति भत्ते में किया इजाफा
भारत के साथ 1972 में हुए शिमला समझौते पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय बोला- अभी तक रद्द नहीं...
शिमला समझौते को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपना एजेंडा साफ किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत के साथ किसी भी द्विपक्षीय समझौते को रद्द करने का फिलहाल कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है। यह बयान उस समय आया है जब एक दिन पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि 1972 का शिमला समझौता अब अपनी वैधता खो चुका है। पढ़ें पूरी खबर..
महुआ ने अपनी शादी पर दी पहली प्रतिक्रिया
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। आज सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हुईं थी। जिनमें महुआ और पिनाकी विवाह के पारंपरिक परिधान में नजर आए। हालांकि, दिनभर इन तस्वीरों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। गुरुवार शाम को महुआ ने एक्स के जरिए अपनी शादी की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर..
भागवत बोले- राजनीतिक दलों के बीच बनी रहनी चाहिए आपसी समझ
सितारों से सजी महफिल, शाहिद-वरुण का ऑल इन ब्लैक लुक