Trump vs Musk Live Updates: मस्क बोले- अब असली धमाका.., स्पेसएक्स पर भी फैसला; टेस्ला के शेयर 14% से अधिक गिरे
अमेरिका में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रहे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क अब उनकी नीतियों के मुखर आलोचक बन चुके हैं। बात यहां तक बढ़ गई है कि उन्होंने अपनी अंतरिक्ष परियोजनाओं को बंद करने का एलान कर दिया। इसी बीच ट्रंप को भी पत्रकारों के बीच लगातार इस मुद्दे पर बोलते देखा गया। दोनों के बीच यह तकरार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शुरू हुई। यहां जानिए इस मामले से जुड़े सभी अपडेट्स
लाइव अपडेट
द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क जिस मामले का जिक्र कर रहे हैं, यह यौन अपराध के दोषी करार दिए गए फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़ा है। उन्होंने 2019 में मैनहट्टन जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले जेफरी ने कई शक्तिशाली लोगों के नाम का उल्लेख किया था। इन लोगों में ट्रंप के अलावा, प्रिंस एंड्रयू और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जैसी हस्तियां शामिल हैं। कई वर्षों तक यौन शोषण के मामले में एपस्टीन के मुकदमे से जुड़े अदालती दस्तावेजों में इन दिग्गजों के नाम का जिक्र है।
विवाद बढ़ने पर नवंबर, 2024 में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले ट्रंप ने कहा था कि उन्हें एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने में "कोई समस्या नहीं" होगी। एपस्टीन की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कुछ सांसदों ने इसकी मांग भी की थी। ट्रंप ने एपस्टीन के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था। हालांकि, अभी तक दस्तावेजों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और अरबपति एलन मस्क एक दूसरे से सीधे तौर पर टकरा रहे हैं। इसी बीच मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट की खबर है। द हिल की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार बंद होते समय टेस्ला के शेयरों में 14.6 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई।
अमेरिकी सरकार से सीधे तौर पर टकराव के बीच मस्क ने कहा, 'मेरे सरकारी अनुबंधों को रद्द करने के राष्ट्रपति के बयान के मद्देनजर, स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा।'
ट्रंप की धमकी के बाद मस्क का एक और बयान आया। इस बार वे अमेरिकी प्रशासन के साथ आर-पार के मूड में दिखे। मस्क ने एक्स हैंडल पर लिखा कि अब असली धमाके का समय आ गया है। उन्होंने कहा, 'अब समय आ गया है कि बहुत बड़ा बम गिराया जाए: डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइलों में हैं। यही असली कारण है कि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।'
सार्वजनिक तौर पर हो रही तकरार के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को चेतावनी भी दी। गुरुवार को एलन मस्क के सरकारी अनुबंधों में कटौती करने की धमकी देते हुए ट्रंप ने कहा, वह अपने साथी अरबपति को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिकी सरकार का उपयोग करेंगे।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट में अपने चुनावी नारे- MAGA यानी अमेरिका को फिर से महान बनाओ (Make America Great Again) का जिक्र कर लिखा, 'मुझे इस बात से कोई ऐतराज नहीं है कि एलन मेरे खिलाफ हो जाएं, लेकिन उन्हें ऐसा महीनों पहले ही कर लेना चाहिए था।' ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस में पेश किए गए विवादित विधेयक का उल्लेख करते हुए कहा, व्यय में लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर रिकॉर्ड कटौती होगी। अब तक की सबसे बड़ी कर कटौती का दावा करते हुए ट्रंप ने कहा, 'अगर यह विधेयक पारित नहीं होता है, तो 68% कर वृद्धि होगी। उससे भी बदतर स्थिति होगी। मैंने यह गड़बड़ी नहीं की। मैं बस इसे ठीक करने कर रहा हूं। यह फैसला हमारे देश को महानता के रास्ते पर ले जाने वाला है।'
अचानक बिगड़े रिश्ते को लेकर एक अन्य सवाल पर ट्रंप ने कहा, एलन मस्क और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे। हालांकि, मुझे नहीं पता कि हम अब ठीक हैं या नहीं। मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि इस कमरे में मौजूद हर कोई उनकी शानदार विदाई के समय मौजूद था। उन्होंने मेरे बारे में बहुत अच्छी बातें कही। मस्क ने टोपी भी पहनी। इतना कहने के साथ ही ट्रंप ने ये दावा भी किया, 'मैं इस महान विधेयक के बारे में सही हूं।'
#WATCH | Washington, DC: On Elon Musk's criticism of tax policy bill, US President Donald Trump says, "...Elon Musk and I had a great relationship. I don't know if we're well anymore. I was surprised because everybody in this room was here, as we had a wonderful send-off. He said… pic.twitter.com/vIyFBv1o3T
— ANI (@ANI) June 5, 2025
ट्रंप का दावा- उनके विधेयक के असर से देश में आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ेगी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हम इस विधेयक पर इसलिए जोर दे रहे हैं क्योंकि सही मायने में यह ऐसा ही है। इतिहास में सबसे बड़ी कर कटौती के बाद सबसे बड़ा आर्थिक विकास होगा। ऐसा देश के इतिहास में कुछ भी कभी नहीं किया गया है।
अमेरिका की नई कर नीति विधेयक की एलन मस्क की आलोचना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत कुछ अन्य दिग्गजों की मौजूदगी में कहा, 'एलन को यह बात शुरू से ही पता थी... वह नासा चलाने के लिए किसी व्यक्ति की सिफारिश करना चाहते थे, और मुझे नहीं लगा कि उनका सुझाव उचित है। नासा प्रमुख के पद के लिए जिसका सुझाव दिया गया वह डेमोक्रेट थे। मैंने मस्क से कहा, हमें डेमोक्रेट नियुक्त करने की जरूरत नहीं है। नासा बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे पास महान लोग हैं... मैं समझ सकता हूं कि वह क्यों परेशान हैं। वह लंबे समय से यहां थे।'
#WATCH | Washington, DC: On Elon Musk's criticism of tax policy bill, US President Donald Trump says, "...Elon knew this from the beginning...He wanted and recommended somebody to run NASA, and I didn't think it was appropriate. He happened to be a Democrat. And I said, we don't… pic.twitter.com/xNIydoXgnk
— ANI (@ANI) June 5, 2025
मस्क के एक्स पर सर्वेक्षण शुरू करते ही विवाद और बढ़ने लगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस मुद्दे पर सीधे सवाल पूछे। ट्रंप ने कहा, मुझे एलन हमेशा पसंद रहे हैं... मैं चाहूंगा कि वे बिल की बजाय मेरी आलोचना करें, क्योंकि बिल अविश्वसनीय है। यह हमारे देश के इतिहास में सबसे बड़ी कटौती है। यह लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर की कटौती है। यह सबसे बड़ी कर कटौती है। लोगों पर लगने वाले टैक्स बहुत कम हो जाएंगे। हम उस बिल में ऐसी चीजें कर रहे हैं जो अविश्वसनीय हैं... एलन इसलिए परेशान हैं क्योंकि हमने इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (EV) से जुड़े फैसले लिए। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बहुत अधिक धन दिया जा रहा था। कटौती के बाद मस्क को मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है। वे चाहते हैं कि सरकार सब्सिडी के रूप में अरबों डॉलर का भुगतान करे।
#WATCH | Washington, DC: On Elon Musk's criticism of tax policy bill, US President Donald Trump says, "I've always liked Elon... I'd rather have him criticise me than the bill because the bill is incredible. It's the biggest cut in the history of our country. It's about $1.6… pic.twitter.com/dUCwZZIQ6K
— ANI (@ANI) June 5, 2025
इसके बाद मस्क ने एक और धमाका किया। मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर आम जनता के बीच सर्वेक्षण कराना शुरू कर दिया। मस्क ने एक्स पर जो सर्वेक्षण शुरू किया है, इसमें पूछा गया है कि क्या अमेरिका को एक नए राजनीतिक दल की आवश्यकता है 'जो वास्तव में मध्य वर्ग के 80% लोगों का प्रतिनिधित्व करता हो।' सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय मस्क के सवाल पर लोग जवाब भी तत्परता से दे रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच जून को रात 11.27 बजे शेयर किए गए इस पोल पर केवल 17 मिनट में 1.62 लाख से अधिक वोट डाले जा चुके हैं।