फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: यूएस ने 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा; दिल्ली में वोटिंग शुरू; पीएम मोदी संगम में लगाएंगे डुबकी

Wed, 05 Feb 2025 08:15 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकल्प और नीतियों का असर दिखना शुरू हो गया है। बीते 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाले जाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर अमल करते हुए अमेरिकी प्रशासन ने सी-17 सैन्य विमान से 205 भारतीय लोगों के एक समूह को अमेरिका से वापस भेज दिया है। भारतीयों को अमेरिका से निकाले जाने की यह ताजा खबर ट्रंप प्रशासन की सख्ती दिखाता है। बता दें कि बीते दो हफ्ते की अवधि में भारत के अलावा भी कई देशों के अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। सी-17 सैन्य विमान से भारत लौटाए जा रहे प्रवासियों के बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई पर आई रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों पर अमल करते हुए अमेरिका आव्रजन कानूनों को कड़ा कर रहा है। वहीं आज 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान शुरू हो गया है। एक तरफ श्रद्धालु आज भी आस्था और उत्साह के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज महाकुंभ आएंगे और संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे। वह प्रयागराज की धरती पर तकरीबन दो घंटे रहेंगे। उनके आगमन को लेकर मेला प्रशासन तैयारियां कर चुका है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

 

अमेरिका ने सी-17 सैन्य विमान से 205 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकल्प और नीतियों का असर दिखना शुरू हो गया है। बीते 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाले जाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर अमल करते हुए अमेरिकी प्रशासन ने सी-17 सैन्य विमान से 205 भारतीय लोगों के एक समूह को अमेरिका से वापस भेज दिया है। भारतीयों को अमेरिका से निकाले जाने की यह ताजा खबर ट्रंप प्रशासन की सख्ती दिखाता है। बता दें कि बीते दो हफ्ते की अवधि में भारत के अलावा भी कई देशों के अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। सी-17 सैन्य विमान से भारत लौटाए जा रहे प्रवासियों के बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई पर आई रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों पर अमल करते हुए अमेरिका आव्रजन कानूनों को कड़ा कर रहा है। पढें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Election Voting Live: दिल्ली में शुरू हुई वोटिंग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
मिल्कीपुर में कल है मतदान। - फोटो : amar ujala

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Polling News Live: 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर..
 

विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live:प्रधानमंत्री मोदी संगम में आज लगाएंगे आस्था की डुबकी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ 2025 - फोटो : X @myogioffice

श्रद्धालु आज भी आस्था और उत्साह के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज महाकुंभ आएंगे और संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

PM Modi Mahakumbh : आज पावन संगम में डुबकी लगाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे। वह प्रयागराज की धरती पर तकरीबन दो घंटे रहेंगे। उनके आगमन को लेकर मेला प्रशासन तैयारियां कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

दावा: नेहरू की कैनेडी में नहीं..,पीएम मोदी ने संसद में पुस्तक का दिया हवाला

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को विदेश नीति की समझ विकसित करने के लिए कूटनीतिक विशेषज्ञ बुश रिडेल की पुस्तक जेकेएफ्स फॉरगोटन क्राइसिस: तिब्बत, द सीआईए एंड शिनो इंडिया वॉर पढ़ने की सलाह दी। पढ़ें पूरी खबर...

Sweden Mass Shooting: 10 लोगों की नृशंस हत्या देश के इतिहास में सबसे बर्बर वारदात

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन - फोटो : एक्स@SwedishPM

स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक स्कूल पर हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। साथ ही स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे इतिहास में सबसे बर्बर वारदात बताया है। पढ़ें पूरी खबर..

Team Donald Trump: भारतवंशी तुलसी गबार्ड राष्ट्रीय खुफिया निदेशक होंगी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप के साथ तुलसी गबार्ड - फोटो : एक्स/तुलसी गबार्ड
अमेरिकी संसद सदस्य रह चुकीं भारतवंशी तुलसी गबार्ड अब नेशनल इंटेलिजेंस निदेशक (डीएनआई) का पद संभालेंगी। सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी में मतदान के बाद उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, गबार्ड की नियुक्ति के लिए पूर्ण सीनेट में मतदान होना बाकी है। सीनेट कमेटी में करीबी मुकाबले के दौरान तुलसी को 9-8 से जीत मिली। वोट  डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी लाइनों के अनुसार डाले गए। पढ़ें पूरी खबर...

Ayodhya : बदल गया रामलला के दर्शन का समय

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

रामलला की दर्शन अवधि में छह फरवरी से एक बार फिर बदलाव किया गया है। मंदिर छह फरवरी से सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेगा। रोजाना 15 घंटे तक मंदिर खुला रहेगा। रात 10 बजे शयन आरती होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते राम मंदिर की दर्शन अवधि में बदलाव किया था। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सके, इसलिए राम मंदिर की दर्शन अवधि बढ़ाकर 18 घंटे कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर..

Supreme Court: 'स्थायी कर्मी की तरह लंबे समय तक काम पर समान वेतन का हक'

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब कोई कर्मचारी स्थायी कर्मी जैसी भूमिका में लंबे समय तक काम करता है, तो समान काम के लिए समान वेतन का हकदार होता है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि नौकरशाही की सीमाओं के कारण श्रमिकों के वैध अधिकारों को कम नहीं किया जा सकता। इसी के साथ, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने गाजियाबाद नगर निगम की ओर से 2005 में माली की सेवाएं समाप्त करने के आदेश को रद्द कर दिया। बागवानी विभाग के जरिये 1998 से सेवाएं दे रहे इन कर्मियों को बिना किसी नोटिस, लिखित आदेश या मुआवजे के हटा दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर..

रिपोर्ट: सड़क हादसों में रोज हो रही 45 बच्चों-किशोरों की मौत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 February 2025 Updates On Amar Ujala
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
भारत में हर दिन 45 बच्चे और किशोरों की सड़क हादसों में मौत हो रही है। साल 2011 से 2022 के बीच सड़क हादसों में मरने वाले 18 साल या उससे कम आयु के बच्चे और किशोरों की संख्या में 113 फीसदी का इजाफा हुआ है। सभी तरह के सड़क हादसों में मरने वालों में 10 फीसदी बच्चे और किशोरों की हिस्सेदारी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed