फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sweden mass shooting updates Risbergska Campus casualties PM Ulf Kristersson news in hindi

Sweden Mass Shooting: 10 लोगों की नृशंस हत्या देश के इतिहास में सबसे बर्बर वारदात; PM क्रिस्टर्सन ने जताया शोक

Wed, 05 Feb 2025 04:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑरेब्रो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑरेब्रो Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 04:41 AM IST
सार

स्वीडन के पीएम क्रिस्टसर्न से पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह घटना पूरी तरह से निर्दोष लोगों के खिलाफ घातक हिंसा का उदाहरण है और इसे स्वीडन के इतिहास की सबसे गंभीर गैंग की गोलीबारी के रूप में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Sweden mass shooting updates Risbergska Campus casualties PM Ulf Kristersson news in hindi
स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन - फोटो : एक्स@SwedishPM

विस्तार

स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक स्कूल पर हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। साथ ही स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे इतिहास में सबसे बर्बर वारदात बताया है।

विज्ञापन


घातक हिंसा का उदाहरण
पीएम क्रिस्टसर्न से पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यह घटना पूरी तरह से निर्दोष लोगों के खिलाफ घातक हिंसा का उदाहरण है और इसे स्वीडन के इतिहास की सबसे गंभीर गैंग की गोलीबारी के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, घटना के इतने देर के बाद भी मारे गए लोगों की सही संख्या, घायलों की संख्या और हमलावर का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि लेकिन ऐसा समय आएगा जब हम जान पाएंगे कि क्या हुआ, यह कैसे हुआ और इसके पीछे क्या मकसद था। पीएम ने ये भी कहा कि हमें इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार की अटकलें नहीं लगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीडन में बढ़ती हिंसा
स्वीडन में स्कूलों में बंदूक से हिंसा दुर्लभ है, लेकिन हाल के वर्षों में कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें लोग चाकू या कुल्हाड़ी जैसे अन्य हथियारों से घायल हुए या मारे गए।

एक नजर पूरी घटना पर
स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक स्कूल पर हुई गोलीबारी की वारदात में 10 लोगों की मौत हो गई है। स्वीडिश पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एड फोरेस्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के बारे में और जानकारियां जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई या क्या और भी हमलावर इसमें शामिल थे।



बता दें कि कैंपस रिसबर्गस्का नाम के इस स्कूल में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं। ये स्कूल स्टॉकहोम से लगभग 200 किमी (125 मील) पश्चिम में मौजूद है। जिसमें 20 साल से अधिक उम्र के छात्रों को प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा, प्रवासियों के लिए स्वीडिश भाषा की कक्षाएं, व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed