फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: ऑस्कर अवॉर्ड्स का आगाज; पीएम मोदी करेंगे NBWL बैठक की अध्यक्षता और जल्द मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष

Mon, 03 Mar 2025 07:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

97वें अकादमी पुरस्कार का शानदार आगाज हो गया है। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित एमिलिया पेरेज को 13 नामांकन मिले हैं। एरियाना ग्रांडे अभिनीत विकेड और द ब्रूटलिस्ट को कई श्रेणियों में 10-10 नामांकन मिले हैं। वहीं, ए कम्प्लीट अननोन और कॉन्क्लेव को आठ-आठ नामांकन मिले हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज प्रधानमंत्री मोदी वन्य जीवों के मुद्दे पर अहम बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक से पहले वे गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बंगलूरू में 21 से 23 मार्च के बीच होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव को लेकर पार्टी नए सिरे से सक्रिय हुई है। चयनित राज्यों को 14 मार्च तक संगठन चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
ऑस्कर 2025 के रेड कार्पेट पर कई सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑस्कर अवॉर्ड का शानदार आगाज, रेड कार्पेट पर पहुंचे कई सितारे
97वें अकादमी पुरस्कार का शानदार आगाज हो गया है। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित एमिलिया पेरेज को 13 नामांकन मिले हैं। एरियाना ग्रांडे अभिनीत विकेड और द ब्रूटलिस्ट को कई श्रेणियों में 10-10 नामांकन मिले हैं। वहीं, ए कम्प्लीट अननोन और कॉन्क्लेव को आठ-आठ नामांकन मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज एनबीडब्ल्यूएल बैठक की करेंगे अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज प्रधानमंत्री मोदी वन्य जीवों के मुद्दे पर अहम बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक से पहले वे गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

BJP: संघ प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बंगलूरू में 21 से 23 मार्च के बीच होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव को लेकर पार्टी नए सिरे से सक्रिय हुई है। चयनित राज्यों को 14 मार्च तक संगठन चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पश्चिम हिमालयी क्षेत्र व पंजाब में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में चमोली जैसी घटना होते-होते बच गई। रविवार को भारी बर्फबारी के बीच स्पीति घाटी के गयू गांव के पास भारी हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आने से आईटीबीपी का कैंप बाल-बाल बच गया। ऊंची पहाड़ियों से बर्फीला तूफान आते देख लोगों में हड़कंप मच गया और वे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन राहत की बात रही कि बर्फीला तूफान आईटीबीपी कैंप से मात्र 200 मीटर पहले ही आकर थम गया। इस बीच, मौसम विभाग ने एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिम हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाके में 3 और 4 फरवरी को छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
विधानसभा का बजट सत्र - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पहला बजट सत्र आज से
नागरिक सचिवालय जम्मू में आज से उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का पहला बजट सत्र शुरू हो रहा है। 11 अप्रैल तक चलने वाले इस बजट सत्र में पहले दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर सरकार की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
एमसीडी सदन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली नगर निगम का बजट सत्र आज से
एमसीडी बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान चार दिन बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें बजट से संबंधित चर्चा होगी और महत्वपूर्ण सुझाव पेश किए जाएंगे। बजट सत्र की पहली बैठक सोमवार को होगी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह बजट को लेकर अपने सुझाव देंगे। इसके बाद 10 और 12 मार्च को होने वाली बैठकों में पार्षद अपनी राय और संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। अंतिम बैठक 19 मार्च को होगी, जिसमें बजट को पारित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे मजदूरों का रेस्क्यू... - फोटो : अमर उजाला

माणा हिमस्खलन : एक नहीं तीन बार आया बर्फ का बवंडर
शुक्रवार सुबह माणा के पास हिमस्खलन की घटना एक बार नहीं बल्कि तीन बार हुई। तीसरी बार बर्फ का बवंडर बहुत बड़ा था जिसने सबकुछ तबाह कर दिया। इस आपदा से सुरक्षित निकले श्रमिकों ने उस समय की घटना के बारे में बताया कि एक के बाद एक कुल तीन बार हिमस्खलन हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : ANI

पुतिन को बातचीत की मेज पर लाने का प्रयास: मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता की संभावना के बारे में चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस समय की प्राथमिकता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत की मेज पर लाना है। रुबियो ने एक साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी शांति स्थापना पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा आश्वासन तभी सार्थक हो सकते हैं, जब पहले शांति समझौता हो। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
कीर स्टार्मर - फोटो : ANI

UK: यूक्रेन को 5000 वायु रक्षा मिसाइलें देगा ब्रिटेन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका को अविश्वनीय सहयोगी नहीं मानते, लेकिन यूरोप को यूक्रेन को वित्तीय सहायता जारी रखनी चाहिए ताकि शांति वार्ता के समय वह मजबूत स्थिति में रहे। लंदन में अन्य यूरोपीय और विश्व नेताओं के साथ सुरक्षा शिखर सम्मेलन के समापन पर स्टार्मर ने कहा- कोई भी नहीं चाहता कि व्हाइट हाउस में बीते शुक्रवार को हुई वार्ता विफल हो जाए। अमेरिका अभी भी एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 3 March 2025 Updates On Amar Ujala
मायावती ले सकती हैं बड़े फैसले। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली चुनाव में अशोक-आकाश की मनमानी से नाराज थीं बसपा सुप्रीमो
बीते लोकसभा चुनाव में भड़काऊ भाषण देने पर आकाश आनंद को सारे पदों से हटाने के बसपा सुप्रीमो मायावती के फैसले को उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता माना जा रहा था। तब उन्होंने आकाश की सियासी पारी को बचाने के लिए खुद कार्रवाई करने का फैसला किया था। पर, इस बार मायावती ने यह फैसला पार्टी में दो-फाड़ होने के डर से किया है। रिश्तों की माया में नहीं फंसते हुए उन्होंने आकाश पर सख्ती के साथ उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी खूब खरी-खरी सुनाई। इतना ही नहीं, राजनीति से दूर आकाश की पत्नी को भी उन्होंने नहीं बख्शा। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed