फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK pledges export financing for air defence as world leaders discuss ending war in Ukraine

UK: यूक्रेन को 5000 वायु रक्षा मिसाइलें देगा ब्रिटेन, स्टार्मर ने अमेरिका और ट्रंप को लेकर दिया बड़ा बयान

Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
सार

ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने कहा कि वह यूक्रेन में शांति के लिए एक योजना पर काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य अमेरिका का समर्थन प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन के लिए 5,000 वायु रक्षा मिसाइलों की आपूर्ति करने के लिए निर्यात वित्तपोषण में लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का उपयोग करेगा।

विज्ञापन
UK pledges export financing for air defence as world leaders discuss ending war in Ukraine
कीर स्टार्मर - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका को अविश्वनीय सहयोगी नहीं मानते, लेकिन यूरोप को यूक्रेन को वित्तीय सहायता जारी रखनी चाहिए ताकि शांति वार्ता के समय वह मजबूत स्थिति में रहे। 

विज्ञापन


लंदन में अन्य यूरोपीय और विश्व नेताओं के साथ सुरक्षा शिखर सम्मेलन के समापन पर स्टार्मर ने कहा- कोई भी नहीं चाहता कि व्हाइट हाउस में बीते शुक्रवार को हुई वार्ता विफल हो जाए। अमेरिका अभी भी एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। 
विज्ञापन


कई दशकों से ब्रिटेन का विश्वनीय सहयोगी रहा अमेरिका
स्टार्मर ने कहा, 'अमेरिका कई दशकों से ब्रिटेन का विश्वसनीय सहयोगी रहा है और आगे भी रहेगा। हमारे दो देशों की तरह कोई भी दो देश इतने करीब से जुड़े हुए नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में शांति के लिए अमेरिकी समर्थन प्राप्त करने की योजना पर कर रहे काम: स्टार्मर
स्टार्मर ने कहा कि वह यूक्रेन में शांति के लिए एक योजना पर काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य अमेरिका का समर्थन प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन के लिए 5,000 वायु रक्षा मिसाइलों की आपूर्ति करने के लिए निर्यात वित्तपोषण में 1.6 बिलियन पाउंड (लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का उपयोग करेगा।


स्टार्मर की चेतावनी- यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी
स्टार्मर ने यह भी चेतावनी दी कि यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिया जा रहा समर्थन खतरे में पड़ गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर आरोप लगाया था कि वह अमेरिका के समर्थन के लिए पर्याप्त आभारी नहीं हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed