फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates

Top News: इंडोनेशिया में नाव हादसा; घाना में PM को शीर्ष सम्मान; आज से अमरनाथ यात्रा; माली में तीन भारतीय अगवा

Thu, 03 Jul 2025 06:42 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए पीएम मोदी को घाना में 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया। राजधानी अक्करा में एक कार्यक्रम के दौरान देश के राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। वहीं माली में बढ़ते आतंकी हमलों पर हिंसा की खबरों के बीच बीते एक जुलाई को कुछ हमालवरों ने एक फैक्ट्री पर हमला कर तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया। इस बात पर भारत सरकार ने गहरी चिंता जताई है। ये तीनों भारतीय माली के काएस शहर में स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। भारत ने माली सरकार से उनकी सुरक्षित और शीघ्र रिहाई की मांग की है। एक तरफ श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बालटाल बेस कैंप पहुंच चुका है। हर साल आयोजित होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा का पहला चरण कल से औपचारिक रूप से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले ही बालटाल में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग के दर्शन की अभिलाषा लिए बेस कैंप में डेरा जमा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि क्वाड के सभी मंत्रियों ने इस बात पर गहरी सहमति जताई है कि क्वाड का मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को मजबूत करना है। इस बैठक में हमारी चर्चा मुख्य रूप से क्वाड की विभिन्न पहलों और परियोजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर केंद्रित रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

घाना में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
घाना में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देते राष्ट्रपति महामा - फोटो : एएनआई
अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए पीएम मोदी को घाना में 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया। राजधानी अक्करा में एक कार्यक्रम के दौरान देश के राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया में 65 लोगों के साथ डूबी नाव

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
इंडोनेशिया में नाव हादसा (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
इंडोनेशिया में 65 लोगों को लेकर जा रही फेरी (मध्यम आकार की नाव) डूब गई। फेरी डूबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

माली में फैक्ट्री पर हमला कर तीन भारतीय को किया अगवा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
सांकेतिक तस्वीर

माली में बढ़ते आतंकी हमलों पर हिंसा की खबरों के बीच बीते एक जुलाई को कुछ हमालवरों ने एक फैक्ट्री पर हमला कर तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया। इस बात पर भारत सरकार ने गहरी चिंता जताई है। ये तीनों भारतीय माली के काएस शहर में स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। भारत ने माली सरकार से उनकी सुरक्षित और शीघ्र रिहाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर..

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुई भक्तों की टोली

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
1 - फोटो : ANI

श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। पहलगाम बेस कैंप से आज भक्तों का पहला जत्था बाबा के दर्शनों के लिए रवाना हुआ है। इसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शंख ध्वनि और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच झंडी दिखाकर कल रवाना किया था। पहलगाम व बालटाल मार्ग से रवाना होने वाले श्रद्धालु वीरवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता मजबूत करना क्वाड का मकसद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
एस जयशंकर - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब/एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि क्वाड के सभी मंत्रियों ने इस बात पर गहरी सहमति जताई है कि क्वाड का मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को मजबूत करना है। इस बैठक में हमारी चर्चा मुख्य रूप से क्वाड की विभिन्न पहलों और परियोजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने पर केंद्रित रही। पढ़ें पूरी खबर..

पीएम के विदेश दौरे पर TMC सांसद का सवाल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
पीएम नरेंद्र मोदी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI/ANI
पीएम नरेंद्र मोदी अभी अपने पांच देशों की यात्रा पर हैं। दूसरी ओर उनकी इन यात्रा को लेकर देश की सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। कारण है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे पर सवाल उठाया है। पढ़ें पूरी खबर..

जायसवाल शतक से चूके, गिल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा सैकड़ा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
जायसवाल-गिल - फोटो : ANI
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन पांच विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। बुधवार का खेल समाप्त होने तक शुभमन गिल 114 और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हो चुकी है। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

अदालत ने रैपर डिडी को वेश्यावृत्ति में पाया दोषी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
रैपर सीन 'डिडी' कॉम्बस - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अमेरिकी रैपर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स पर लगे यौन तस्करी और वेश्यावृत्ति के आरोपों पर बुधवार को अदालत का फैसला आया है। इसमें सिंगर आंशिक रूप से दोषी पाए गए हैं। सीन 'डिडी' यौन शोषण, यौन तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसे आरोपों में जेल में हैं। इस मामले में बुधवार को आए फैसले में उन्हें आंशिक रूप से दोषी पाया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

माइक्रोसॉफ्ट ने 9000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का किया एलान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
microsoft ai model - फोटो : अमर उजाला
दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर बड़ी छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने बुधवार को पुष्टि की कि वह अपने 9,100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। यह कंपनी की 2023 के बाद से सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है। इससे पहले मई और जून में भी माइक्रोसॉफ्ट ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी। पढ़ें पूरी खबर..

बौद्ध परंपरा से चुने जाएंगे अगले दलाई लामा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

चीन के अगला दलाई लामा चुनने के दावों के बीच 14वें तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो उर्फ ल्हामा थोंडुप ने स्पष्ट कि उनके उत्तराधिकारी के रूप में 15वें दलाई लामा का चयन 600 साल पुरानी बौद्ध परंपराओं के आधार पर होगा। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका में विमान दुर्घटना; सेसना 208B फ्लाइट रनवे से फिसली

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd July 2025 Updates
पिता-पुत्र पर दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण का आरोप
अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक स्काईडाइविंग विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने से 15 लोग घायल हो गए। कारण था कि स्काईडाइविंग विमान सेसना 208B फ्लाइट रनवे से फिसल गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर..
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed