Top News: आज 4 राज्यों में होने वाला मॉकड्रिल टला; चंडीगढ़ में IPL का पहला क्वालिफायर और बदल रहा मौसम का मिजाज
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज प्रस्तावित ‘सिविल डिफेंस एक्सरसाइज’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह अभ्यास 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आयोजित होना था। इसके अलावा, आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी आज से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर के बाद बुधवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में क्रमश: 12 और 13 दिन पहले मानसून के पहुंचने के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 41 अधिकारियों की संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Operation Shield: PAK की सीमा से सटे गुजरात-राजस्थान-पंजाब व जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल टला
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज प्रस्तावित ‘सिविल डिफेंस एक्सरसाइज’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह अभ्यास 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आयोजित होना था। राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की सरकारों ने कहा कि यह मॉक ड्रिल प्रशासनिक कारणों से स्थगित हुई है। यह भी स्पष्ट किया कि अभ्यास की अगली तारीख बाद में घोषित की जाएगी। केंद्र शासित चंडीगढ़ में भी मॉक ड्रिल को स्थगित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
IPL 2025: मुल्लांपुर में प्लेऑफ मैच से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद
आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी आज से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: छत्तीसगढ़-ओडिशा के साथ 17 राज्यों में मानसून की धमक
देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे दक्षिण भारत, आंशिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर के बाद बुधवार को मानसून ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में क्रमश: 12 और 13 दिन पहले मानसून के पहुंचने के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं राजस्थान सहित कई हिस्सों में अभी गर्मी और उमस से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। शिमला में बारिश के साथ ओले गिरे, लेकिन ऊना में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। पढ़ें पूरी खबर...
केंद्र सरकार ने भानु प्रकाश येतुरू को बनाया चुनाव आयुक्त
केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 41 अधिकारियों की संयुक्त सचिव स्तर पर नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भानू प्रकाश एटूरू (2003 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी) को भारत निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने हार्वर्ड को आपदा-यहूदी विरोधी बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हार्वर्ड एक आपदा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था को पांच बिलियन डॉलर से अधिक मदद दी जा चुकी है। हार्वर्ड और कुछ अन्य कॉलेज पूरी तरह यहूदी विरोधी हैं। यह उजागर हो चुका है। संघीय अनुदानों को रोकने का फैसला कर चुके ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे बहुत बुरी तरह से काम कर रहे हैं। हर बार जब वे लड़ते हैं, तो वे 250 मिलियन डॉलर और गंवा देते हैं।' पढ़ें पूरी खबर...
All Party Delegation: पनामा में टीम थरूर, आतंक समर्थकों के फोटो दिखाए
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल इटली दौरे पर है। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत दल यूएई में है, जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर नीत दल ने पनामा में है। अन्य दल बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
Meghalaya: मेघालय में लापता इंदौर के जोड़े की तलाश तेज
मेघालय पुलिस ने पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में लापता हुए इंदौर के दंपति की तलाश के लिए बुधवार को ड्रोन और स्निफर डॉग (खास खोजी कुत्ते) की मदद ली है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस जोड़े की खोज में लगातार लगे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
राजनाथ आम : ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाजी कलीमुल्ला ने रक्षा मंत्री को समर्पित की आम की किस्म
मलीहाबाद में पद्मश्री हाजी कलीमुल्लाह खान, जिन्हें 'मैंगो मैन' के नाम से जाना जाता है, ने ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आम की एक नई किस्म समर्पित की है। हाजी कलीमुल्लाह खान कहते हैं कि मैंने इसका नाम राजनाथ सिंह के नाम पर रखा है। वे एक अच्छे इंसान हैं। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। उनका बहुत सम्मान किया जाता है। लोग उनके प्यारे स्वभाव के कारण उनके करीब आते हैं। मैंने पहले भी इस बारे में सोचा था, लेकिन अब मेरे पास उनकी कद-काठी से मेल खाने वाली एक आम की किस्म है। पढ़ें पूरी खबर...
Man on Bonnet: मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में झगड़ा, 6 KM तक कार की बोनट पर लटका रहा शख्स
मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में मंगलवार रात दो कार चालकों के बीच झगड़ा हो गया। हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन अधिकारी के अनुसार, अर्टिगा कार चालक एक यात्री को उतारने के बाद दूसरे यात्री का इंतजार कर रहा था। इस बीच, एक निजी कैब चालक ने उसे जगह छोड़ने के लिए कहा तो दोनों में झगड़ा हो गया। अपने साथी के समर्थन में अन्य चालकों को आते देख अर्टिगा चालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान कैब चालक गाड़ी के सामने आ गया और उसके बोनट पर जा गिरा। अर्टिगा चालक ने कार के बोनट पर चिपके कैब चालक को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान ठाणे निवासी भीमप्रसाद महतो के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
Politics: TMC के मंत्री गुहा के 'सिंदूर का कारोबार' बयान पर भड़की BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले सियासत गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री उदयन गुहा द्वारा पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। उदयन ने कहा कि जो लोग कभी चाय बेचते थे, वे अब सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं। उदयन की इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सशस्त्र बलों का अपमान करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
Germany-Ukraine Ties: जर्मनी रूस पर हमले के लिए मिसाइल बनाने में यूक्रेन के साथ
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने बुधवार को यूक्रेन को अपनी खुद की लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली विकसित करने में मदद करने का वादा किया। इन मिसाइलों के उपयोग और लक्ष्यों पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। मर्ज ने कहा कि यह मदद इसलिए दी जा रही है ताकि यूक्रेन रूस के हमलों का बेहतर जवाब दे सके। पढ़ें पूरी खबर...
Akshay Kumar: आने वाले वक्त में इन फिल्मों में अलग-अलग अंदाज में दिखेंगे खिलाड़ी कुमार
अक्षय कुमार के सितारे बुलंदी पर हैं। इस साल जनवरी में फिल्म 'स्काई फोर्स' से उन्होंने दमदार शुरुआत की। फिर अप्रैल में 'केसरी चैप्टर 2' से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया है। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा है। इस साल वे कई दमदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कॉमेडी से लेकर माइथोलॉजिकल एपिक ड्रामा तक, वे अलग-अलग शैली की फिल्मों में नजर आएंगे। देखिए लिस्ट पढ़ें पूरी खबर...
Madhabi Puri: 'हिंडनबर्ग रिपोर्ट बुच के खिलाफ कार्रवाई आधार नहीं'; लोकपाल से पूर्व सेबी प्रमुख को क्लीन चिट
भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच को राहत दे दी है। लोकपाल ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ लगाई गई शिकायतों का निपटारा करते हुए उनपर लगे आरोपों को अप्रमाणित और तुच्छ बताया। साथ ही कहा कि ये आरोप बिना सत्यापन योग्य साक्ष्य के अनुमान पर आधारित थे। इन्हें लेकर किसी जांच की आवश्यकता नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...