All Party Delegation: 'आतंकी समूह भारत को अस्थिर कर, दंगे कराना चाहते', सऊदी अरब में बोले ओवैसी
{"_id":"68376715461935ab510e7863","slug":"all-party-delegation-hindi-updates-india-expose-pak-terrorism-pahalgam-attack-operation-sindoor-jammu-kashmir-2025-05-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"All Party Delegation: 'आतंकी समूह भारत को अस्थिर कर, दंगे कराना चाहते', सऊदी अरब में बोले ओवैसी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 29 May 2025 08:47 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 29 May 2025 08:47 PM IST
खास बातें
All Party Delegation News Updates in Hindi: भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल इटली दौरे पर है। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत दल यूएई में है, जबकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर नीत दल ने पनामा में है। अन्य दल बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। इस खबर में पढ़ें भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे से जुड़ी तमाम अपडेट्स
विज्ञापन
पनामा के राष्ट्रपति से शशि थरूर के नेतृत्व में मिलता सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
08:45 PM, 29-May-2025
पिछले 75 वर्षों में हमने किसी पर नहीं किया हमला
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने किसी देश पर न तो अतिक्रमण किया और न ही हमला किया, न ही कभी ऐसा करने का इरादा था। दुनिया यह जानती है। लेकिन हमें दुनिया को यह बताना होगा कि पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगातार हमले हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका हमारे साथ एकजुटता से खड़ा है और वे भी आतंकवाद को वैश्विक खतरा मानते हैं।

08:43 PM, 29-May-2025
लातविया के लिए रवाना हुआ डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल
डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह 6, एथेंस, ग्रीस से रीगा, लातविया के लिए रवाना हुआ।
डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल समूह 6, एथेंस, ग्रीस से रीगा, लातविया के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
08:42 PM, 29-May-2025
हम विकास की बात करते हैं इसका मतलब ये नहीं कि आतंकवाद को बर्दाश्त करेंगे- रेखा शर्मा
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सदस्या राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि आज भारत आतंकवाद को खत्म करने की बात करने वाला अग्रणी देश है। आप शांति की बात तभी कर सकते हैं जब आप मजबूत हों। अगर आप कमजोर हैं तो दूसरे देश आपको शांति से नहीं रहने देंगे इसलिए आज भारत एक मजबूत राष्ट्र बनने की राह पर है - चाहे सैन्य शक्ति हो या विकास या बुनियादी ढांचा, आप किसी भी रूप में देखें, हम दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में चौथे स्थान पर हैं और हमारा लक्ष्य 2027 तक तीसरा स्थान हासिल करना है। हम 2047 तक नंबर 1 बनने की बात कर रहे हैं...मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान हमारा मुकाबला कर सकता है। फिर भी हम उन्हें एक मौका देना चाहते हैं क्योंकि अगर हम सिर्फ युद्ध के बारे में सोचेंगे तो हमारा विकास लक्ष्य पीछे रह जाएगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त करेंगे। पीएम ने साफ कहा है कि हम पाकिस्तान से तभी बात करेंगे जब वह आतंकवाद के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा। बातचीत सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी...मुझे लगता है कि दुनिया के सभी बड़े देश हमारे साथ खड़े हैं।

02:02 PM, 29-May-2025
'पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ कुछ नहीं किया'
JD(U) सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कहा, 'पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था में संकट का सामना कर रहा है, जबकि भारत तेजी से विकास कर रहा है। हम चाहते हैं कि आप सही के लिए खड़े हों और इस मुद्दे को महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मंचों पर उठाएं। हमने पाकिस्तान सरकार द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किसी कार्रवाई का 2 हफ्ते इंतजार किया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जिसके बाद भारत ने एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया जिसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।'02:01 PM, 29-May-2025
खाड़ी अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ अब्दुलअजीज सेगर से मिला भारतीय प्रतिनिधिमंडल
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने खाड़ी अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ अब्दुलअजीज सेगर से मुलाकात की।#WATCH रियाद, सऊदी अरब | भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने खाड़ी अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ अब्दुलअजीज सेगर से मुलाकात की। pic.twitter.com/GZBWMYCr65
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2025
11:57 AM, 29-May-2025
JD(U) सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'जब पहलगाम की घटना हुई, तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने इसकी कड़ी निंदा की...यहां, उन्होंने समझा कि यह घटना सांप्रदायिक आधार पर वैमनस्य फैलाने के लिए की गई थी...उनके (पाकिस्तान के) आतंकवादी शिविरों पर आनुपातिक, मापा हुआ, लक्षित और सटीक तरीके से हमला किया गया...यहां के लोगों ने यह भी समझा कि भारत आर्थिक रूप से अच्छा कर रहा है, इसलिए उसकी प्राथमिकता वहीं है। पाकिस्तान हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता। हमारी अपनी प्राथमिकताएं हैं। हमें इंडोनेशिया से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 29-May-2025
'भारत का बहुत सम्मान है, हमारी बात सुनी जाती है'
जकार्ता में भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, 'आज हमारी यात्रा का आठवां दिन है... दो दिनों से हम जकार्ता में हैं। कल से लेकर आज तक समाज के जितने भी सार्थक अंग हैं उन सभी से हमारी मुलाकात हुई... आसियान देशों के सेक्रेटरी जनरल से भी हमारी बातचीत हुई। उसके बाद इंडोनेशिया के युवा सांसदों से भी हमारी बातचीत हुई। मैं यह कहते हुए हर्ष का अनुभव कर रही हूं कि हमें बहुत अच्छी और सकारात्मक अनुभूति हुई है, सभी ने हमारी बातों को सुना... यह बात मैं स्पष्टता के साथ और जोर देकर कहना चाहूंगी कि भारत को बहुत सम्मान दिया जाता है, भारत की बात सुनी जाती है। भारत के पहलगाम में 22 अप्रैल को जो घटना हुई उसकी सभी ने कठोर निंदा की... भारत देश शांतिप्रिय देश है, हिंसा का विरोध करता आ रहा है, यह महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी का देश है और इसलिए इस देश में इस तरह के हिंसा के कार्य नहीं होने चाहिए। पाकिस्तान की सबने मिलकर खूब भर्त्सना की।'09:46 AM, 29-May-2025
'आतंक के मददगार देशों को जवाबदेह ठहराया जाए'
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज अचा के साथ बैठक के दौरान कहा, 'आतंकवाद अंतर्राष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का एक तरीका नहीं होना चाहिए। अगर कोई समस्या है, तो उससे निपटने के दूसरे तरीके भी हैं। आतंकवादियों को सीमा पार भेजना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और यह बात स्पष्ट होनी चाहिए। हमें अपराधियों, हत्यारों के पीछे जाना चाहिए और हम ऐसा करेंगे। जो लोग उन्हें सुरक्षित पनाह देते हैं, जो उन्हें सुरक्षा देते हैं, वित्तपोषित करते हैं, प्रशिक्षित करते हैं, हथियार देते हैं, भेजते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं, उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।'09:44 AM, 29-May-2025
'पाकिस्तान का आतंकवाद पूरी दुनिया में फैला'
पनामा सिटी में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'पिछले कुछ दशकों में हुए अधिकांश आतंकवादी हमले पाकिस्तान से प्रेरित हुए हैं और वे अपने तत्काल भूगोल तक ही सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया में अपने पदचिह्न छोड़े हैं। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में पाया गया था, जहां उसे एक सुरक्षित पनाहगाह मिली थी... पनामा आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हम आपसे विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि कृपया वैश्विक खतरे के रूप में पाकिस्तानी आतंकवाद के बारे में इस महत्वपूर्ण तथ्य का संज्ञान लें और भारत के मामले का समर्थन करें।'#WATCH पनामा सिटी | भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "पिछले कुछ दशकों में हुए अधिकांश आतंकवादी हमले पाकिस्तान से प्रेरित हुए हैं और वे अपने तत्काल भूगोल तक ही सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया में अपने पदचिह्न छोड़े हैं। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में… pic.twitter.com/MAhTK6cf8F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2025
09:43 AM, 29-May-2025