{"_id":"683759e03c18d4aa820f7cb8","slug":"man-on-bonnet-of-car-mumbai-airport-parking-dispute-road-rage-viral-video-driven-for-6-km-after-argument-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Man on Bonnet: मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में झगड़ा, 6 KM तक कार की बोनट पर लटका रहा शख्स; कैब चालक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Man on Bonnet: मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में झगड़ा, 6 KM तक कार की बोनट पर लटका रहा शख्स; कैब चालक गिरफ्तार
Thu, 29 May 2025 12:15 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 29 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर विवाद के बाद कैब की बोनट पर फंसा शख्स
- फोटो : वीडियो ग्रैब- एक्स@Architguptajii
मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग हुए झगड़े के बाद एक शख्स को 6 किलोमीटर (KM) तक कार की बोनट पर लटका कर टैक्सी ड्राइव करने का मामला सामने आया। इस शख्स की जान बाल-बाल बची। मामले में पुलिस ने जान खतरे में डालने वाले कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो वायरल हो रही है।
लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों के कहने के बावजूद महतो ने अपनी गाड़ी के बोनट पर फंसे एक अन्य कैब ड्राइवर की सुरक्षा की चिंता किए बिना वाहन तेजी से ड्राइव करना जारी रखा। बाद में पुलिस ने महतो के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि शख्स को बोनट पर छह किलोमीटर तक फंसा कर टैक्सी चलाने वाले आरोपी की पहचान ठाणे निवासी भीमप्रसाद महतो के रूप में हुई है। हालांकि, औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर उसे नोटिस जारी किया गया और उसे रिहा कर दिया गया। खबर के मुताबिक विले पार्ले इलाके में घरेलू हवाई अड्डे की पार्किंग में मंगलवार रात यह झड़प हुई थी।
ये भी पढ़ें- अनुमान: बंपर पैदावार से रिकॉर्ड 35.39 करोड़ टन अनाज का उत्पादन संभव, गेहूं का इस साल नहीं होगा आयात-निर्यात
सवारी को लेकर हुआ विवाद भागने लगा टैक्सी चालक
एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के अदिकारी ने बताया कि भीमप्रसाद महतो अपनी टैक्सी से यात्री को उतारने के बाद दूसरी सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक निजी कैब चालक ने उसे जगह छोड़ने के लिए कहा, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद अपने सहयोगी के समर्थन में और अधिक कैब चालक घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने से घबराए महतो ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की।

टैक्सी चलाने वाले आरोपी की पहचान भीमप्रसाद महतोA man clings to a speeding car’s bonnet on Western Express Highway after a road rage fight in Vile Parle. The driver didn’t stop—instead sped up!
विज्ञापन विज्ञापन
Police have arrested the Ertiga driver, Bheem Kumar Mahto.#MumbaiNews #ViralVideo #RoadRage pic.twitter.com/3J3BkClttz — Archit Gupta (@Architguptajii) May 28, 2025