{"_id":"683743eead3570d26f01d807","slug":"ipl-2025-punjab-police-on-high-alert-for-smooth-conduct-of-ipl-matches-in-mullanpur-know-details-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मुल्लांपुर में प्लेऑफ मैच से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: मुल्लांपुर में प्लेऑफ मैच से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश
Wed, 28 May 2025 10:42 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 28 May 2025 10:42 PM IST
सार
पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा, 'मुल्लांपुर स्टेडियम में कल और परसों दो बहुत महत्वपूर्ण मैच हैं। एक क्वालिफायर और एक एलिमिनेटर है। भारत के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह है। हमने स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
मुल्लांपुर में पुलिस सतर्क
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आईपीएल 2025 का मौजूदा सत्र रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लीग चरण खत्म हो चुका है और गुरुवार यानी कल से प्लेऑफ की शुरुआत होगी। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शीर्ष-दो पर रहकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश किया है जबकि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। अब दोनों के बीच 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस सतर्क
पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि पहलगाम में बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद सुरक्षा कारणों से आईपीएल के क्वालिफायर एक और एलिमिनेटर पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुल्लांपुर में गुरुवार को क्वालिफायर-1 और शुक्रवार को एलिमिनेटर का आयोजन होगा जबकि क्वालिफायर-2 और फाइनल क्रमश: एक और तीन जून को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

65 पुलिस अधिकारी और 2500 से अधिक जवान होंगे तैनात
पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा, 'मुल्लांपुर स्टेडियम में कल और परसों दो बहुत महत्वपूर्ण मैच हैं। एक क्वालिफायर और एक एलिमिनेटर है। भारत के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह है। हमने स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। आज इसकी समीक्षा की जा रही है। हमारे पुलिस बल में करीब 65 अधिकारी और 2500 से अधिक जवान तैनात हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां आने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। वहीं सुरक्षा के उपाय भी बहुत सख्त होंगे। कल हमने मॉकड्रिल की रिहर्सल की थी। आज भी पुलिस बल मॉकड्रिल की रिहर्सल कर रही है।'

आईपीएल के कार्यक्रम में हुआ था फेरबदल
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसका जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की थी और उनके नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद आईपीएल के कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा था।