फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala

Top News: आतंकी निज्जर हत्याकांड में सामने आया ISI कनेक्शन, दो महीने में एक मीटर तक धंसा उत्तराखंड का जोशीमठ

Thu, 28 Sep 2023 07:18 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 07:18 AM IST
सार

Top News: आतंकी निज्जर हत्याकांड में सामने आया ISI कनेक्शन, दो महीने में एक मीटर तक धंसा उत्तराखंड का जोशीमठ Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत सरकार के सूत्रों का दावा है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या असल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कराई है। सूत्रों के मुताबिक निज्जर की हत्या असल में ड्रग्स के कारोबार पर नियंत्रण की वजह से हुई है। मिजोरम की ईसाई सामाजिक कार्यकर्ता एलिनेरी लियानहलवांग ने यूएनएचआरसी को बताया कि मणिपुर हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा फैलाई जा रही खबरों का कोई आधार नहीं है। भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में समृद्ध जातीय विविधता है। वहीं, एनजीआरआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में दो महीने में छह सेमी से एक मीटर तक भू-धंसाव हुआ है। इसके साथ ही जमीन के भीतर 10 मीटर तक बड़े बोल्डरों का पता चला। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
Alinery Lianhlawng - फोटो : ANI

'मणिपुर हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों का कोई आधार नहीं', भारतीय महिला कार्यकर्ता ने UNHRC को बताया
मिजोरम की एक ईसाई सामाजिक कार्यकर्ता एलिनेरी लियानहलवांग ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) को बताया कि मणिपुर हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा फैलाई जा रही बातों का कोई आधार नहीं है और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में समृद्ध जातीय विविधता है। एलिनेरी ने कहा, 28 लाख की आबादी वाला मणिपुर 35 से अधिक समुदायों का घर है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
Aziz Pahad - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज नेता अजीज पहाड़ का निधन
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी अजीज पहाड़ का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को जोहानिसबर्ग में अंतिम सांस ली। परिवार ने एक बयान में कहा कि हम भारी मन से यह घोषणा कर रहे हैं कि अजीज गुलाम हुसैन पहाड़ का 27 सितंबर, 2023 की शाम को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान चुनाव: शाह-नड्डा ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को जयपुर में पार्टी की राजस्थान इकाई के नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। इस बीच चर्चा है कि भाजपा दो केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर - फोटो : ट्विटर

कनाडा: भारत नहीं, पाकिस्तान ने कराई आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या
भारत सरकार के सूत्रों का दावा है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या असल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कराई है। सूत्रों के मुताबिक निज्जर की हत्या असल में ड्रग्स के कारोबार पर नियंत्रण की वजह से हुई है। निज्जर की हत्या में कनाडा स्थिति आईएसआई के दो एजेंट राहत राव और तारिक कियानी शामिल हैं। ये दोनों भारत की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
Government Gem portal - फोटो : social media

जेम पोर्टल से तीन साल में हटाई गईं चीन की सैकड़ों कंपनियां
सरकारी खरीद मंच जेम पोर्टल से पिछले तीन साल में चीन से जुड़ी सैकड़ों कंपनियों को हटाया गया है। ये कंपनियां चीन के नागरिकों के स्वामित्व वाली हैं या चीनी इकाई की इनमें उल्लेखनीय हिस्सेदारी है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
ईरान होगा सबसे ज्यादा बुजुर्गों वाला देश - फोटो : अमर उजाला

यूएन रिपोर्ट: भारत में 27 साल बाद हर पांच में से एक व्यक्ति होगा वृद्ध
आज का युवा भारत आने वाले दशकों में तेजी से वृद्ध होते समाज में बदल जाएगा। 2050 तक हर पांच में से एक शख्स बुजुर्ग होगा। सदी के अंत में कुल आबादी में 36 फीसदी वृद्ध होंगे, जो अभी महज 10.1 फीसदी हैं। देश में बुजुर्गों की आबादी बढ़ने का सिलसिला 2010 से शुरू हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
चौड़ी हो रही मकानों की दरारें - फोटो : amar ujala

खुलासा: दो महीने में छह सेमी से एक मीटर तक धंसा उत्तराखंड का जोशीमठ
जोशीमठ में सबसे अधिक भू-धंसाव दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच हुआ। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट, हैदराबाद के अध्ययन में एक किमी लंबाई की लाइन में सेटेलाइट से लिए चित्रों में जोशीमठ के 6 सेमी से एक मीटर तक धंसने के आंकड़े दर्ज किए गए। हालांकि एक मीटर तक भू-धंसाव एक सीमित क्षेत्र में था। इसके साथ ही जमीन के भीतर 10 मीटर तक बड़े बोल्डरों का पता चला। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विश्व रेबीज दिवस: दिल्ली में हर दिन 1000 लोगों को काट रहे हैं कुत्ते
दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अकेले दिल्ली में हर दिन करीब एक हजार लोग कुत्तों के काटने के बाद अस्पतालों में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इसमें से ज्यादातर मामले लावारिस कुत्तों के काटने के होते हैं। आलम यह है कि कई बार संक्रमण बढ़ने से जान भी चली जाती है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

टीएमसी के खिलाफ रैली में कांग्रेस नेता के साथ दिखे शुभेंदु अधिकारी 
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक-दूसरे की धुर विरोधी पार्टियां कांग्रेस और भाजपा के नेता टीएमसी के खिलाफ रैली में एक मंच पर दिखाई दिए। दरअसल, भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी और कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने बुधवार को कोलकाता में स्कूल टीचर की नौकरी की मांग कर रहे उम्मीदवारों की विरोध रैली में भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2023 Updates On Amar Ujala
calender

नियम: अक्तूबर में होंगे छह बदलाव, विदेश यात्रा होगी महंगी
अक्तूबर में कई वित्तीय समय-सीमाएं खत्म होने के साथ कुछ बदलाव होने वाले हैं। इनमें नया टीसीएस नियम, विशेष एफडी समय सीमा, डेबिट व क्रेडिट कार्ड नेटवर्क और अन्य शामिल हैं। खास बात है कि तीन दिन बाद 2,000 के नोट पर भी फैसला होगा। इन बदलावों का आप पर सीधा असर होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed