फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa Anti-apartheid activist Aziz Pahad passed away at age of 82 world News in Hindi

Aziz Pahad: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज नेता अजीज पहाड़ का निधन, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में निभाई थी अहम भूमिका

Thu, 28 Sep 2023 04:46 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Sep 2023 04:46 AM IST
सार

अजीज पहाड़ छोटी उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका में ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस के सदस्य के रूप में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) में अग्रणी भूमिका निभाई और नेल्सन मंडेला को रिहा कराने के लिए एएनसी के संघर्ष में शामिल रहे।

विज्ञापन
South Africa Anti-apartheid activist Aziz Pahad passed away at age of 82 world News in Hindi
Aziz Pahad - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी अजीज पहाड़ का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को जोहानिसबर्ग में अंतिम सांस ली। परिवार ने एक बयान में कहा कि हम भारी मन से यह घोषणा कर रहे हैं कि अजीज गुलाम हुसैन पहाड़ का 27 सितंबर, 2023 की शाम को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि अजीज एक देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी के साथ जीवन भर लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे। साथ ही वह एक शानदार राजनयिक और रणनीतिकार थे, जिन्होंने 1994 से 2008 तक संसद सदस्य और विदेश मामलों के उप-मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

विज्ञापन


तीन महीने पहले ही अजीज पहाड़ के बड़े भाई और उनके साथी कार्यकर्ता रहे एस्सोप गुलाम पहाड़ का निधन हुआ था। पहाड़ बंधु छोटी उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका में ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस के सदस्य के रूप में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन में शामिल हो गए थे। बाद में दोनों को निर्वासित जीवन जीना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) में अग्रणी भूमिका निभाई और नेल्सन मंडेला को रिहा कराने के लिए एएनसी के संघर्ष में शामिल रहे।
विज्ञापन


एफडब्ल्यू डी क्लार्क के नेतृत्व वाली सरकार ने जब 27 वर्षों तक राजनीतिक कैदी रहे मंडेला को रिहा करने का निर्णय लिया। इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका लौट आए। 1994 में जब मंडेला दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति बने, तो पहाड़ बंधुओं को उनकी सरकार में वरिष्ठ पदों पर जगह मिली। उन्होंने मंडेला के उत्तराधिकारी थाबो मबेकी की सरकार में भी काम किया, लेकिन जब एएनसी के एक गुट ने मबेकी को पद से हटा दिया और जैकब जुमा ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, तो उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति मबेकी की सरकार में अजीज पहाड़ ने कई वर्षों तक विदेश मामलों के उपमंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन संकट के समाधान के लिए भी कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed