फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates

Top: देशभर में कई जगहों पर UPI सेवा हुई ठप; कुणाल कामरा ने टी-सीरीज पर साधा निशाना; पढ़ें दिनभर की सुर्खियां

Wed, 26 Mar 2025 10:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश में यूपीआई की सेवा कई जगहों पर ठप हो गई है, जिससे लोगों को डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके यूपीआई पेमेंट फेल हो रहे हैं या बहुत देर से प्रोसेस हो रहे हैं कई बैंकों के ग्राहक को यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है। यूजर्स ने यूपीआई लेन-देन से जुड़ी समस्या को लेकर अपनी शिकायत और नाराजगी इंटरनेट पर जाहिर कर रहे हैं।वहीं कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज पर निशाना साधा है। दरअसल, कुणाल का नया स्टैंड-अप वीडियो 'नया भारत: अ कॉमेडी स्पेशल' यूट्यूब पर विवादों में आ गया। उनका दावा है कि टी-सीरीज ने इस वीडियो की पहुंच को ब्लॉक कर दिया। कुणाल ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। एक तरफ राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। बुधवार को करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर दिया। जमकर बवाल किया। घर में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद सियासी खींचतान भी शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी पार्टी के सांसद पर हुए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों का बदलाव के साथ प्रकाशन कर दिया है। अलग-अलग श्रेणी की भूमि में 15 से 70 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जेवर तहसील में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 70 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में फ्लैटों की रजिस्ट्री भी महंगी हो जाएगी। यहां सर्किल रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की है। प्रशासन ने प्रस्तावित दरों पर जिले के लोगों से 5 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी है। आपत्तियों को निस्तारण करने के बाद प्रशासन सर्किल रेट की नई दरों को लागू करेगा। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें

विज्ञापन

देशभर में कई जगहों पर यूपीआई सेवा हुई ठप

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
UPI - फोटो : AdobeStock
देश में यूपीआई की सेवा कई जगहों पर ठप हो गई है, जिससे लोगों को डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके यूपीआई पेमेंट फेल हो रहे हैं या बहुत देर से प्रोसेस हो रहे हैं कई बैंकों के ग्राहक को यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है। यूजर्स ने यूपीआई लेन-देन से जुड़ी समस्या को लेकर अपनी शिकायत और नाराजगी इंटरनेट पर जाहिर कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

कामरा ने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज पर साधा निशाना

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज पर निशाना साधा है। दरअसल, कुणाल का नया स्टैंड-अप वीडियो 'नया भारत: अ कॉमेडी स्पेशल' यूट्यूब पर विवादों में आ गया। उनका दावा है कि टी-सीरीज ने इस वीडियो की पहुंच को ब्लॉक कर दिया। कुणाल ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सपा सांसद रामजी लाल के घर पर हुए हमले से भड़के अखिलेश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : सपा के एक्स हैंडल से...

राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। बुधवार को करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर दिया। जमकर बवाल किया। घर में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद सियासी खींचतान भी शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी पार्टी के सांसद पर हुए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पूरी खबर...

खरीदारों को बड़ा झटका: ग्रेटर नोएडा में महंगी होगी रजिस्ट्री

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन ने सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों का बदलाव के साथ प्रकाशन कर दिया है। अलग-अलग श्रेणी की भूमि में 15 से 70 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जेवर तहसील में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 70 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में फ्लैटों की रजिस्ट्री भी महंगी हो जाएगी। यहां सर्किल रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की है। प्रशासन ने प्रस्तावित दरों पर जिले के लोगों से 5 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी है। आपत्तियों को निस्तारण करने के बाद प्रशासन सर्किल रेट की नई दरों को लागू करेगा। पढ़ें पूरी खबर..

संसद से बैंकिंग कानून में संशोधन विधेयक को मंजूरी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : PTI

संसद ने बैंकिंग कानून में संशोधन विधेयक को दी मंजूरी दे दी है। दूसरी ओर, विपक्ष ने सरकार पर जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों के कर्ज माफ करने और बैंकों पर एनपीए का बोझ डालने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...

ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो गुझिया भी खानी पड़ेगी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
पीस कमेटी की बैठक में माैजूद लोग - फोटो : संवाद

संभल के सीओ अनुज चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना। हम केवल इतना चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी उपद्रव न हो। सीओ ने कहा कि अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो आपको गुझिया भी खानी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...

भारत छोड़कर दूसरे देश में बसना चाहते हैं 100 में से 22 अरबपति

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
विमान - फोटो : Freepik

बुधवार को एक सर्वेक्षण में हुए चौंकाने वाले खुलासे की जानकारी सामने आई। सर्वे के अनुसार, कम से कम 22 प्रतिशत धनी भारतीय (सुपर रिच) यहां रहने की स्थिति, विदेशों में बेहतर जीवन स्तर और अन्य देशों में आसान कारोबारी माहौल जैसे कारणों से देश छोड़ना चाहते हैं। यह सर्वे 150 अति धनाढ्य व्यक्तियों (यूएचएनआई) के बीच किया गया। सर्वे के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यहां तक कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अपनी गोल्डन वीजा योजनाओं के कारण पसंदीदा स्थान हैं, जहां अमीर लोग बसना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

हिरासत में रहकर सांसद इंजीनियर राशिद संसद सत्र में लेंगे भाग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली हाईकोर्ट ने टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर राशिद को हिरासत में संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी। अदालत ने एनआईए की इस आशंका को खारिज कर दिया कि वह गलत बयानी कर सकते हैं या संसद से भाग सकते हैं। न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने महानिदेशक (कारागार) को निर्देश दिया कि 26 मार्च से 4 अप्रैल के बीच लोकसभा सत्र के दिनों में राशिद को सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी जेल से संसद तक ले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

भारत ने किया स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
असम में भारतीय नौसेना ने स्वदेशी मिसाइल का किया सफल परीक्षण - फोटो : एक्स@ANI

भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएलएसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना द्वारा किया गया। पढ़ें पूरी खबर..

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया राजस्थान के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहें सुनील नरेन?

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 March 2025 Updates
अजिंक्य रहाणे-सुनील नरेन - फोटो : ANI

आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गत विजेता केकेआर स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन के बगैर उतरी है। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी अस्वस्थ हैं, इसलिए उन्हें इस मैच में आराम दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed