फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy successfully test fires surface-to-air missile from Odisha coast News In Hindi

Indian Navy: भारत ने किया स्वदेशी मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना को रक्षा क्षेत्र में मिलेगी नई ताकत

Wed, 26 Mar 2025 09:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 09:18 PM IST
सार

भारतीय नौसेना को रक्षा के क्षेत्र में और ताकतवर बनाने के लिए आज भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ये परीक्षण भारतीय नौसेना और डीआरडीओ के द्वारा किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण में शामिल सभी एजेंसियों को बधाई भी दी है। 

विज्ञापन
Indian Navy successfully test fires surface-to-air missile from Odisha coast News In Hindi
ओडिशा में भारतीय नौसेना ने स्वदेशी मिसाइल का किया सफल परीक्षण - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (वीएलएसआरएसएएम) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना द्वारा किया गया।

विज्ञापन

परीक्षण में मिसाइल ने भूमि-आधारित वर्टिकल लॉन्चर से एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य को बहुत नजदीकी रेंज और कम ऊंचाई पर नष्ट किया। इस उड़ान परीक्षण के दौरान, मिसाइल ने लक्ष्य को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए आवश्यक उच्च गति और चपलता का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


परिक्षण में स्वदेशी चिजों का हुआ इस्तेमाल
मिसाइल प्रणाली के परीक्षण में स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर, मल्टी-फंक्शन रडार और हथियार नियंत्रण प्रणाली जैसे तत्वों का भी इस्तेमाल किया गया, जो अपने कार्यों में पूरी तरह से सफल रहे। आईटीआर द्वारा विभिन्न रेंज इंस्ट्रूमेंट्स द्वारा कैप्चर किए गए उड़ान डेटा से परीक्षण के प्रदर्शन की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Defence: भारतीय सेना को मिलेंगी नई ताकत, रक्षा मंत्रालय ने 6,900 करोड़ रुपये के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

भारत द्वारा इस सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और अन्य संबंधित टीमों को बधाई दी। उन्होंने इसे भारत की मजबूत रक्षा अनुसंधान और विकास क्षमताओं का उदाहरण बताया। साथ ही कहा कि यह भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी बढ़ावा होगा। साथ ही रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव डॉ समीर वी कामत ने भी इस सफल उड़ान परीक्षण के लिए सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल तकनीकी रूप से सशस्त्र बलों को मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें:- US-China: चीन बना अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सैन्य और साइबर खतरा, यूएस खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

परीक्षण से पहले की गई ऐसी तैयारी
गौरतलब है कि मिसाइल के परीक्षण से पहले, सुरक्षा कारणों से चांदीपुर के आसपास के छह गांवों के लगभग 3200 निवासियों को आश्रय केंद्रों में स्थानांतरित किया गया था। साथ ही, मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई थी। यह परीक्षण भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक में महत्वपूर्ण कदम है और भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed