फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunal Kamra Expresses Anger Towards Music Company Details Inside

Kunal Kamra: इस कंपनी को कुणाल कामरा ने बताया 'माफिया', यूजर्स से की अपील- 'डिलीट होने से पहले वीडियो देख लें'

Wed, 26 Mar 2025 07:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 26 Mar 2025 07:40 PM IST
सार

Kunal Kamra Social Media Post: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक म्यूजिक कंपनी पर गुस्से का इजहार किया है। इसके साथ ही उन्होंने यूजर्स से अपील की कि ये वीडियो हटाए जाए, इससे पहले वे उसे देख लें।

विज्ञापन
Kunal Kamra Expresses Anger Towards Music Company Details Inside
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स

विस्तार

कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज पर निशाना साधा है। दरअसल, कुणाल का नया स्टैंड-अप वीडियो 'नया भारत: अ कॉमेडी स्पेशल' यूट्यूब पर विवादों में आ गया। उनका दावा है कि टी-सीरीज ने इस वीडियो की पहुंच को ब्लॉक कर दिया। कुणाल ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है।

विज्ञापन

Sonu Sood Wife Health Update: ‘दुआओं में बड़ी ताकत होती है’, सोनू सूद ने बताया अब कैसी है पत्नी की हालत

विज्ञापन
Trending Videos

म्यूजिक कंपनी पर भड़के कुणाल

कुणाल ने एक्स पर लिखा, "हैलो टी-सीरीज कठपुतली न बनें। पैरोडी और व्यंग कानूनी तौर पर उचित उपयोग के अंतर्गत आते हैं। मैंने गाने के बोल या मूल संगीत का इस्तेमाल नहीं किया। अगर आप इस वीडियो को हटाते हैं तो हर कवर सॉन्ग और डांस वीडियो भी हटाना चाहिए। क्रिएटर्स, इसे नोट कर लें।" उन्होंने आगे कहा, "भारत में हर बड़ी कंपनी माफिया से कम नहीं। मेरे इस स्पेशल वीडियो को देख लें या डाउनलोड कर लें, इससे पहले कि यह डिलीट कर दिया जाए।" 
Aishwarya Rai Car Hit: ऐश्वर्या की कार को बस ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- ‘जया बच्चन होतीं तो..’

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

कुणाल के इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। एक यूजर ने लिखा, "टी-सीरीज से इतनी उम्मीद मत करें। इस कंपनी ने अपने ही सिंगर्स और म्यूजिशियन्स के अधिकार छीने हैं। रीमेक हों या स्टेज शो, यहां तक कि सिंगर अपने गाने भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। आपका मामला तो छोटा है।" दूसरे ने कहा, "यह कुणाल कामरा बनाम सिस्टम की लड़ाई है।"

विज्ञापन

कुणाल ने जारी किया नया वीडियो

इस बीच कुणाल ने बुधवार को एक नया पैरोडी सॉन्ग रिलीज किया। इसमें उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा और बीजेपी पर 'तानाशाही' का आरोप लगाया। यह वीडियो तब आया, जब मुंबई पुलिस ने उन्हें दूसरा समन भेजा। कुणाल ने पुलिस से सवाल-जवाब के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया। इससे पहले वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवाद में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed