फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के लिए 26 सीटों पर मतदान; हरियाणा के गोहाना में पीएम मोदी की रैली आज

Wed, 25 Sep 2024 07:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मतदान होगा। छह जिलों की 26 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 25.78 लाख मतदाता करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। इसके अलावा, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ने लगा है। बुधवार से पार्टियों के स्टार प्रचारकों में युद्ध शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना में जन आशीर्वाद रैली कर जाट लैंड में हुंकार भरेंगे और इस क्षेत्र की 22 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। इधर, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई की बेला करीब आ गई है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों से मंगलवार को मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विज्ञानी पूर्वानुमान लगा रहे हैं कि अगले सप्ताह तक मानसून दिल्ली से विदाई लेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के लिए 26 सीटों पर मतदान
जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मतदान होगा। छह जिलों की 26 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 25.78 लाख मतदाता करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
PM Modi Election Rally - फोटो : Youtube/BJP

हरियाणा के गोहाना में पीएम मोदी की रैली आज
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ने लगा है। बुधवार से पार्टियों के स्टार प्रचारकों में युद्ध शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना में जन आशीर्वाद रैली कर जाट लैंड में हुंकार भरेंगे और इस क्षेत्र की 22 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
Delhi NCR Weather - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में आज से चार दिन तक बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई की बेला करीब आ गई है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों से मंगलवार को मानसून की वापसी हो गई है। मौसम विज्ञानी पूर्वानुमान लगा रहे हैं कि अगले सप्ताह तक मानसून दिल्ली से विदाई लेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ file - फोटो : अमर उजाला

आज यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़
इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में उद्यमियों के महाकुंभ यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो-2024 का शुभारंभ बुधवार को दोपहर 12 बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व वियतनाम के राजदूत गुयेन थान्ह भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
demo pic

दिल्ली के मेडिकल छात्रों को भरना होगा 15-20 लाख रुपये का बॉन्ड
दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को अब 15 से 20 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। साथ ही, पढ़ाई पूरी होने के बाद दिल्ली के अस्पतालों में एक साल सेवा देना अनिवार्य होगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार नियम अगले शैक्षणिक सत्र से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
जनसंख्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

भारत की आबादी की वृद्धि में आ सकती है रिकॉर्ड गिरावट
देश की आबादी की वृद्धि में 2024 में पहली बार रिकॉर्ड गिरावट आ सकती है। बावजूद इसके यह दुनिया के प्रमुख देशों की तुलना में सबसे युवा राष्ट्र बना रहेगा। एसबीआई की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में जनगणना की शुरुआत हो सकती है, जो 2025 में पूरी होगी। हालांकि, 1872 के बाद यह पहली बार है, जब 2021 में तय जनगणना को टाल दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : PTI

जगन्नाथ पुरी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल घी की गुणवत्ता की होगी जांच
ओडिशा सरकार ने मंगलवार को पुरी के जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी की गुणवत्ता की जांच करने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में लड्डू तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले घी में पशु वसा (चर्बी) के कथित इस्तेमाल को लेकर विवाद के बीच यह फैसला लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

जब ससुर को मिला बिग बी के ‘अफेयर्स’ पर बोलने का न्योता
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़े हैं। हालांकि, उनकी शादी को वर्षों हो चुके हैं, बावजूद इसके उनकी जिंदगी के किस्से आज भी फिल्मी गलियों से लेकर सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर सुनने को मिल जाएंगे। सोशल मीडिया यूजर्स का सबसे पसंदीदा विषय तो सितारों का अफेयर है ही। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 1973 में शादी की और दशकों से उनकी शादी चली आ रही है। आइए आज हम बताते हैं कि जया बच्चन के पिता तरुण कुमार भादुड़ी द्वारा जया और अमिताभ के रिश्ते को लेकर साझा किए एक रोचक किस्से के बारे में। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock

10700 फर्जी कंपनियों ने की 10179 करोड़ की कर चोरी
फर्जी पंजीकरण के खिलाफ जीएसटी अधिकारियों की ओर से देशभर में चलाए जा रहे अभियान में करीब 10,700 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है, जिन्होंने 10,179 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य शशांक प्रिय ने मंगलवार को कहा, फर्जी पंजीकरण के खिलाफ 16 अगस्त से शुरू हुआ दूसरा अखिल भारतीय अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान में कर अधिकारियों ने 67,970 जीएसटीआईएन (माल एवं सेवा कर पहचान संख्या) की पहचान की है। इनमें से 59 फीसदी या 39,965 जीएसटीआईएन का सत्यापन 22 सितंबर तक हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 September 2024 Updates On Amar Ujala
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में तकनीक पर जोर दें तटरक्षक बल: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) से पारंपरिक और भविष्य की राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी-उन्मुख बल बनने का आह्वान किया। तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार एक आत्मनिर्भर तटरक्षक बल बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed