फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first time record decline in population growth Despite this india to remain youngest nation of world

Report: देश की आबादी की वृद्धि में आ सकती है रिकॉर्ड गिरावट, फिर भी दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र रहेगा भारत

Wed, 25 Sep 2024 01:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 01:52 AM IST
सार

एसबीआई ने मंगलवार को विशेष रिपोर्ट में कहा, 2023 में यूरोप में यूरोप में औसत उम्र 42 साल, उत्तरी अमेरिका में 38 साल, एशिया में 32 साल रहा है। वैश्विक स्तर पर यह औसत 30.4 साल का है।

विज्ञापन
first time record decline in population growth Despite this india to remain youngest nation of world
जनसंख्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

देश की आबादी की वृद्धि में 2024 में पहली बार रिकॉर्ड गिरावट आ सकती है। बावजूद इसके यह दुनिया के प्रमुख देशों की तुलना में सबसे युवा राष्ट्र बना रहेगा। एसबीआई की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में जनगणना की शुरुआत हो सकती है, जो 2025 में पूरी होगी। हालांकि, 1872 के बाद यह पहली बार है, जब 2021 में तय जनगणना को टाल दिया गया।

विज्ञापन


एसबीआई ने मंगलवार को विशेष रिपोर्ट में कहा, 2023 में यूरोप में यूरोप में औसत उम्र 42 साल, उत्तरी अमेरिका में 38 साल, एशिया में 32 साल रहा है। वैश्विक स्तर पर यह औसत 30.4 साल का है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 1951 में देश की आबादी 36.1 करोड़ थी, जो 1.25 फीसदी बढ़ी थी। उसके बाद 1971 में यह 2.22 फीसदी बढ़कर 54.8 करोड़ हो गई। 1991 में 2.14 फीसदी की वृद्धि के साथ आबादी 84.6 करोड़, 2011 में 1.63 फीसदी बढ़कर 121.1 करोड़ और 2021 में यह 1 से 1.20 फीसदी बढ़कर 138 से 142 करोड़ रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से तुलना करें तो क्षेत्रवार स्तर पर उत्तरी भारत में आबादी 29 फीसदी बढ़ी है। पूर्वी भारत में 23 फीसदी, पश्चिमी क्षे6 में 22 फीसदी, दक्षिणी भारत में 12 फीसदी, मध्य भारत में 11 फीसदी और उत्तर पूर्व में चार फीसदी की तेजी आई है। उत्तर प्रदेश में 20 फीसदी आबादी बढ़ी है। पैदा होने वाले शिशुओं की बात करें तो सालाना आधार पर इनकी संख्या में तेजी आई है। 2001 में 2.4 करोड़ शिशु पैदा हुए थे। 2011 में 2.5 करोड़ और 2024 में यह संख्या 2.67 करोड़ होने का अनुमान है। इसमें मध्य भारत में 27 लाख, पूर्व में 63 लाख, उत्तर पूर्व में 10 लाख, उत्तर में 76 लाख और दक्षिण में 41 लाख का अनुमान लगाया गया है।

घट रही है 14 साल से कम उम्र की आबादी
रिपोर्ट में कहा गया है कि शून्य से 14 साल वालों की आबादी में तेज गिरावट आ रही है। 1991 में इनकी जनसंख्या 31.2 करोड़ थी, जो 2001 में 36.4 करोड़, 2011 में 37.4 करोड़ हो गई। हालांकि, 2024 में यह घटकर 34 करोड़ हो सकती है। 1991 में कुल आबादी में इनका हिस्सा 37 फीसदी था जो 2024 में घटकर 24.3 फीसदी रह सकता है। 60 वर्ष से ज्यादा की आबादी की संख्या 24 साल में दोगुना हो गई है। 1991 में इनकी संख्या 6.1 करोड़, 2001 में 7.9 करोड़, 2011 में 10.2 करोड़ और 2024 में यह 15 करोड़ हो सकती है।



कामकाजी आबादी तेजी से बढ़ी
कामकाजी आबादी यानी 15 से 59 साल वालों की बात करें तो इनकी संख्या 1991 में 46.5 करोड़ थी। 2001 में यह 58.6 करोड़ तथा 2011 में 73.5 करोड़ थी। 2024 में यह 91 करोड़ हो सकती है। कुल आबादी में इनका हिस्सा 2024 में बढ़कर 67 फीसदी रह सकता है। 2030 तक 100 करोड़ हो सकती है। 60 वर्ष से ज्यादा की जनसंख्या बढ़कर इस दौरान 10.7 फीसदी रहने का अनुमान है।


शहरी जनसंख्या में चार फीसदी का इजाफा
रिपोर्ट के अनुसार, 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी आबादी में चार गुना इजाफा हुआ है। 2011 में कुल आबादी का 31 फीसदी हिस्सा शहरों में था जो 2024 में 35.37 फीसदी होने का अनुमान है। राज्यों में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 54 फीसदी आबादी शहरों में है। महाराष्ट्र में 48.8 फीसदी, हिमाचल में सबसे कम 10.3 फीसदी, बिहार में 12.4 फीसदी और असम में 15.7 फीसदी आबादी शहरों में है।

80 शहरों में 10 लाख से ज्यादा आबादी
2024 की जनगणना के नतीजे जब आएंगे तो उस समय 75-80 शहरों में दस लाख से ज्यादा आबादी होगी। 2011 में केवल 52 शहर और 1991 में सिर्फ 18 शहर ऐसे थे। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की 100 फीसदी जनसंख्या शहरों में होगी। चंडीगढ़ की 99.7 फीसदी व दमन एवं दीव की 96 फीसदी आबादी शहरों में होगी।

सबसे ज्यादा बुजुर्ग आबादी यूपी में
राज्य आबादी
हरियाणा 30 लाख
हिमाचल 10 लाख
जम्मू-कश्मीर 10 लाख
पंजाब 40 लाख
उत्तर प्रदेश 1.9 करोड़
उत्तराखंड 10 लाख
महाराष्ट्र 1.5 करोड़
पश्चिम बंगाल 1.1 करोड़
दिल्ली 20 लाख

यूपी के 24 फीसदी लोग शहरों में

राज्य आबादी (%)
हिमाचल 10.3%
बिहार 12.4%
महाराष्ट्र 48.8%
उत्तर प्रदेश 24.2%
उत्तराखंड 36.4%
हरियाणा 42.7%
पंजाब 42.4%
जम्मू-कश्मीर 30.8%

महाराष्ट्र के 6.2 करोड़ और यूपी के 5.75 करोड़ लोग शहरों में रहते हैं। तमिलनाडु 4.17 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed