फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: भाजपा संगठन मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक; खनिजों पर रॉयल्टी कर है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

Thu, 25 Jul 2024 07:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद भाजपा अब नए सिरे से भविष्य की रणनीति का तानाबाना बुनेगी। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पार्टी ने पहले सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों और इसके तत्काल बाद पार्टीशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। इधर, सुप्रीम कोर्ट अत्यंत विवादास्पद मुद्दे, क्या खनिजों पर देय रॉयल्टी खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत कर है या नहीं पर बृहस्पतिवार यानी आज फैसला सुनाएगा। इसके अलावा, मौसम विभाग ने हिमाचल समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है और अगले तीन से चार दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
भाजपा का चिह्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राज्यों को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त करेगी भाजपा
लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद भाजपा अब नए सिरे से भविष्य की रणनीति का तानाबाना बुनेगी। इसके तहत पार्टी की पहली कोशिश राज्यों में मतदाताओं के बीच नए सिरे से पैठ बनाने, विपक्ष की ओर से संविधान-आरक्षण खत्म करने की बनाई गई धारणा को खत्म करने के लिए रणनीति बनाने की होगी। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पार्टी ने पहले सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों और इसके तत्काल बाद पार्टीशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

खनिजों पर रॉयल्टी कर है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट अत्यंत विवादास्पद मुद्दे, क्या खनिजों पर देय रॉयल्टी खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत कर है या नहीं पर बृहस्पतिवार यानी आज फैसला सुनाएगा। साथ ही यह भी निर्णय करेगा कि क्या केवल केंद्र को ही ऐसी वसूली करने का अधिकार है या राज्यों को भी अपने क्षेत्र में खनिज युक्त भूमि पर कर लगाने का अधिकार है। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने विभिन्न राज्यों, खनन कंपनियों और पीएसयू की 86 याचिकाओं पर आठ दिनों तक सुनवाई के बाद 14 मार्च को फैसला सुरक्षित रखा था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
एमपी में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सहित कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से दंतेवाड़ा में एनएमडीसी का बांध टूट गया। इससे किरंदुल शहर और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। सौ से अधिक घरों में पानी घुस गया, कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उधर, गुजरात, उत्तराखंड, मुंबई, आंध्र  प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

जब तक हमास को पूरी तरह मिटा नहीं देते युद्ध जारी रहेगा: नेतन्याहू
बीते नौ महीनों से इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध का बचाव किया। साथ ही उन्होंने हमास और अन्य ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के खिलाफ युद्ध के लिए अमेरिकी समर्थन बढ़ाने की भी मांग की। कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने  गाजा में पूरी तरह जीत मिलने तक युद्ध जारी रखने की कसम भी खाई। उन्होंने कहा कि जब तक हमास को पूरी तरह से मिटा नहीं देते युद्ध खत्म नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
नेपाल में विमान हादसा (बीच में), प्रत्यक्षदर्शी (दाएं और बाएं) - फोटो : ANI/ ANI (वीडियो ग्रैब)

नेपाल ने विमान दुर्घटना जांच के लिए 5 सदस्यीय पैनल गठित किया
नेपाल सरकार ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना की जांच के लिए बुधवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। इस दुर्गटना में 18 लोगों की मौत हो हुई थी। नेपाल सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के पूर्व महानिदेशक रतीश चंद्र लाल सुमन और पृथ्वी सुब्बा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
पूजा खेडकर - फोटो : Amar Ujala

अब पूजा खेड़कर के माता-पिता के तलाक की भी होगी जांच
विवादित प्रशिक्षु आईएएस अफसर पूजा खेड़कर के मामले में नया विवाद सामने आया है। उन्होंने आईएएस बनने के लिए ओबीसी आरक्षण का लाभ लिया। इसके लिए उन्होंने नॉन क्रीमीलेयर प्रमाणपत्र जमा किया था। उन्होंने कहा था कि उनके माता-पिता के बीच तलाक हो गया है। अब इस तलाक पर भी शक की सूई घूमी है। पूजा के इस नए विवाद के सामने आने के बाद केंद्र ने जांच के आदेश दिए हैं। केंद्र ने पुणे पुलिस को वास्तविकता पता लगाने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
शनि चंद्र ग्रहण - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

खगोलीय घटना: भारत में 18 साल बाद दिखा शनि चंद्र ग्रहण
भारत के कई हिस्सों में बुधवार-बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि शनि का चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। यह अद्भुत नजारा 18 साल बाद देखा गया। शनि चंद्र ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें दिल्ली और पश्चिम बंगाल से सामने आई हैं। इस खगोलीय घटना को वैज्ञानिकों ने लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न कहा है। इससे पहले मार्च में चंद्र ग्रहण देखा गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाना सबसे महंगा
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर टोल एकत्र करने के लिए यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने आवेदन मांगे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का औसत टोल शुल्क आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक की तुलना में सबसे ज्यादा है। महंगे शुल्क के मामले में इन तीनों में गोरखपुर दूसरे नंबर पर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक तरफ का प्रति किलोमीटर औसत शुल्क 9.24 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर प्रति किलोमीटर औसत टोल 8.63 रुपये पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
 भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य - फोटो : एएनआई

खालिस्तानी समर्थक स्वतंत्रता के अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे: कनाडाई सांसद
भारतीय मूल के प्रमुख कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने बुधवार को कहा कि खालिस्तान समर्थक कनाडा में स्वतंत्रता के अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनका बयान एक दिन पहले हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बाद आया है। इस दौरान कनाडाई सांसद ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ नफरत भरी हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। इसके अलावा, सांसद आर्य ने आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के उस वीडियो का भी जवाब दिया, जिसमें उसने आर्य व उनके हिंदू-कनाडाई दोस्तों से भारत लौटने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 july 2024 Updates On Amar Ujala
इस तरह चल रहा था अपराध। - फोटो : अमर उजाला

रायबरेली में चल रहा था बांग्लादेशियों को नागरिकता देने का षड्यंत्र
रायबरेली के सलोन में बनाए गए करीब 20 हजार फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों की कड़ियां बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों से जुड़ रही हैं। अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि यहां से घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता दिलाने का षडयंत्र चल रहा था। इसके बदले जन सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक जीशान खान, सुहेल और रियाज मोटी कमाई कर रहे थे। यही कारण है कि चंद दिनों में तीनों ने अच्छी आमदनी कर ली। पुलिस के अनुसार जीशान ने तो रायबरेली के साथ ही लखनऊ में भी अच्छी प्रॉपर्टी बना ली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed