फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP two-day organization ministers meeting from today Know all updates in hidni

BJP: राज्यों को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त करेगी भाजपा; संगठन मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक आज से

Thu, 25 Jul 2024 05:47 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 25 Jul 2024 05:47 AM IST
सार

बृहस्पतिवार से शुरू हो रही संगठन मंत्रियों दो दिवसीय बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजे की समीक्षा करेगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जरूरी सदस्यता अभियान के साथ मतदाताओं तक सीधी पहुंच की नई रणनीति तैयार करेगी।

विज्ञापन
BJP two-day organization ministers meeting from today Know all updates in hidni
भाजपा का चिन्ह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद भाजपा अब नए सिरे से भविष्य की रणनीति का तानाबाना बुनेगी। इसके तहत पार्टी की पहली कोशिश राज्यों में मतदाताओं के बीच नए सिरे से पैठ बनाने, विपक्ष की ओर से संविधान-आरक्षण खत्म करने की बनाई गई धारणा को खत्म करने के लिए रणनीति बनाने की होगी। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए पार्टी ने पहले सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों और इसके तत्काल बाद पार्टीशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से शुरू हो रही संगठन मंत्रियों दो दिवसीय बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजे की समीक्षा करेगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जरूरी सदस्यता अभियान के साथ मतदाताओं तक सीधी पहुंच की नई रणनीति तैयार करेगी। संगठन मंत्रियों की बैठक के बाद शनिवार-रविवार को पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी। इस बैठक में भी विपक्ष की बनाई धारणा को तोड़ने और नए प्रयास व प्रयोग करने पर मंथन होगा।
विज्ञापन


चुनावी राज्यों पर होगी चर्चा
इसी साल हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी नेतृत्व ने इन चारों राज्यों में सामूहिक नेतृत्व में मैदान में उतरने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार से होने वाली संगठन मंत्रियों की बैठक में इन चारों राज्यों की चुनावी रणनीति का भी तानाबाना बुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम की अहम बैठक
इन बैठकों के तत्काल बाद केरल में संघ के साथ 31 जुलाई से तीन अगस्त तक पार्टी की समन्वय बैठक होगी। लोस चुनाव के बाद संघ और भाजपा की यह पहली अहम बैठक होगी। इसमें भी भावी रणनीति व नए अध्यक्ष पद पर चर्चा होगी। इस बैठक से पहले बुधवार को पीएम की अगुवाई में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के बीच करीब दो घंटे की मैराथन बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed