फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: आज प्रयागराज में अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ; चार इस्राइली सैनिकों को लौटाएगा हमास; पढ़ें सुर्खियां

Sat, 25 Jan 2025 07:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जुड़ी अनसुने बातें हों या लाल किताब का रहस्मय संसार, टैरो कार्ड से मिलने वाला मार्गदर्शन हो या मंत्रों की साधना का सार... इन्हीं विषयों से जुड़े रहस्यों पर 25 जनवरी को प्रयागराज में ‘अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव’ में चर्चा होगी। अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से हो रहे इस महोत्सव में ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञ जुटेंगे और अलग-अलग विषयों पर विमर्श करेंगे। महोत्सव की शुरुआत महाकुंभ नगर के सेक्टर-2 में काली सड़क स्थित मीडिया सेंटर में सुबह 9:30 बजे से होगी। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में 15 महीने बाद पूरी तरह शांति बहाल होने की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं। इस्राइल और हमास के बीच छह हफ्ते का संघर्ष विराम लागू है। आज इसी के तहत हमास अपने कब्जे से इस्राइली सेना की चार महिला सैनिकों को आजाद करेगा। चारों सैनिकों के नाम सामने आए हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री आज फिर तीर्थनगरी आएंगे और महाकुंभ नगर में करीब पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान वह योगी महासभा के शिविर में जाने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मौनी अमावस्या स्नान तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
ज्योतिष महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला

आज प्रयागराज में अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव
ज्योतिष की प्राचीन विद्या से जुड़ी अनसुने बातें हों या लाल किताब का रहस्मय संसार, टैरो कार्ड से मिलने वाला मार्गदर्शन हो या मंत्रों की साधना का सार... इन्हीं विषयों से जुड़े रहस्यों पर 25 जनवरी को प्रयागराज में ‘अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव’ में चर्चा होगी। अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष की ओर से हो रहे इस महोत्सव में ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञ जुटेंगे और अलग-अलग विषयों पर विमर्श करेंगे। महोत्सव की शुरुआत महाकुंभ नगर के सेक्टर-2 में काली सड़क स्थित मीडिया सेंटर में सुबह 9:30 बजे से होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
इन्हीं चार सैनिकों को कब्जे से मुक्त करेगा हमास - फोटो : एएनआई

Gaza Ceasefire: इस्राइल के चार सैनिकों को आज लौटाएगा हमास
पश्चिम एशिया में 15 महीने बाद पूरी तरह शांति बहाल होने की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं। इस्राइल और हमास के बीच छह हफ्ते का संघर्ष विराम लागू है। आज इसी के तहत हमास अपने कब्जे से इस्राइली सेना की चार महिला सैनिकों को आजाद करेगा। चारों सैनिकों के नाम सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आज परखेंगे मौनी स्नान एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी
मुख्यमंत्री आज फिर तीर्थनगरी आएंगे और महाकुंभ नगर में करीब पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान वह योगी महासभा के शिविर में जाने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मौनी अमावस्या स्नान तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

UWW vs WFI: कुश्ती की शीर्ष वैश्विक संस्था ने दी भारत को निलंबन की धमकी
कुश्ती की शीर्ष वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसिलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने भारत को निलंबित करने की धमकी दी है। संस्था के अध्यक्ष नेनाद लालोविच ने लिखा है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के आंतरिक मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप बंद नहीं हुआ और उसकी स्वायत्तता बरकरार नहीं रही तो उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को दिसंबर, 2023 से निलंबित कर रखा है। विश्व चैंपियनशिप में टीम तो भेज दी गई, लेकिन अन्य टूर्नामेंटों में टीमें नहीं जा पा रही हैं। क्रोएशिया आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए अब तक मंत्रालय की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश में FIIT-JEE के कई कोचिंग सेंटर बंद, चेयरमैन समेत नौ पर केस दर्ज
प्रतियोगी इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले कोचिंग संस्थान फिटजी के देशभर में कई सेंटर बंद हो गए हैं। इससे हजारों छात्र और अभिभावक परेशान हैं, जिनके लाखों रुपये फंस गए हैं। फिटजी कोचिंग के खिलाफ कई शहरों में मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन फिटजी प्रबंधन की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश आज 55वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

Himachal Statehood Day: 54 साल में हिमाचल प्रदेश ने चढ़े कई पायदान
विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले हिमाचल प्रदेश के नाम आज कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल पूर्ण राज्य के तौर पर अस्तित्व में आने के बाद से देश के पहाड़ी राज्यों के लिए मिसाल बन गया है। बीते 54 साल में प्रदेश ने कड़े संघर्ष करते हुए कई पायदान चढ़े हैं। 25 जनवरी 1971 को बर्फबारी के बीच प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा की थी। बीते 54 साल में हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 70 लाख से ज्यादा हो गई है। प्रति व्यक्ति आय 2.35 लाख रुपये हो गई है। 1971 में प्रदेश की जनसंख्या 9 लाख 83 हजार 367 थी। प्रदेश की कुल साक्षरता दर अब 82 फीसदी पहुंच गई है। देश का 18वां राज्य हिमाचल प्रदेश शनिवार को 55वें साल में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में जिला कांगड़ा के बैजनाथ में पूर्ण राज्यत्व दिवस का समारोह मनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
103 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता उमाशंकर भटनागर ग्रेटर कैलाश -2 स्थित अपने घर पर मतदान करने के बाद। - फोटो : अमर उजाला

National Voters Day : बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए घर से वोट डलवाने की प्रक्रिया शुरू
85 साल से अधिक उम्र के मतदाता भले ही चलने में असमर्थ हों और शरीर कमजोर हो गया हो, लेकिन लोकतंत्र को मजबूत करने की उनकी इच्छा युवाओं जैसी ही है। मतदाता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 100 से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
विक्रम मिसरी, विदेश सचिव - फोटो : ANI

आज चीन जाएंगे विदेश सचिव विक्रम मिसरी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी दो दिन की यात्रा पर शनिवार को चीन जा रहे हैं। वहां वह कैलाश मानसरोवर समेत दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों के अगले कदमों पर चर्चा करेंगे। शुक्रवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि विदेश सचिव की आगामी 26-27 जनवरी को चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। वहां वह अपने समकक्ष उप मंत्री से मुलाकात करेंगे, जहां द्विपक्षीय हित के सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
दावोस में इंडिया पवेलियन - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

दावोस से भारत 16 लाख+ नौकरियां और 20 लाख करोड़ के निवेश का वादा लेकर आया
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक शुक्रवार को अनिश्चितता के इस दौर में साथ मिलकर काम करने के आह्वान के साथ समाप्त हुई। पांच दिवसीय इस बैठक में हिस्सा लेने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने भारत में निवेश करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। निवेश की राशि करीब 20 लाख करोड़ रुपये है। डब्लूईएउफ की अगली वार्षिक बैठक 19-23 जनवरी, 2026 को दावोस में होगी। बता दें कि बैठक में इस बार भारत ने दो पैवेलियन बनाए थे। इसमें भारत के 100 से अधिक सीईओ और अन्य शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 January 2025 Updates On Amar Ujala
नीति आयोग

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक: आर्थिक सेहत में यूपी-एमपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना अग्रणी
नीति आयोग की राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफएचआई) 2025 रिपोर्ट में ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह रिपोर्ट बताती है कि कौन-कौन से राज्य अपने पैसे को अच्छे से खर्च कर रहे हैं और कैसे वे अपने क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed