फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: संसद में आर्थिक सर्वेक्षण आज, वित्तमंत्री का बजट भाषण कल; बाइडन राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर

Mon, 22 Jul 2024 07:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार आम बजट पेश कर नया कीर्तिमान बनाएंगी। उधर, जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। 81 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की मानसिक सेहत का जिक्र करते हुए रिपबल्किन खेमे की तरफ से लगातार उनके प्रत्याशी बने रहने पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इधर, सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर भोलेनाथ के दर्शन के लिए रविवार रात 12 बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। रात दो बजे से शिवालयों में पट खुलने लगे। रात भर भोलेबाबा के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PIB

संसद में आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा, वित्तमंत्री सीतारमण का बजट भाषण कल
संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार आम बजट पेश कर नया कीर्तिमान बनाएंगी। सत्र के सुचारू रूप से संचालन में विपक्ष से सहयोग के लिए सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। सत्र के दौरान सरकार की योजना वित्त विधेयक सहित छह विधेयक पारित कराने की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन - फोटो : ANI

जो बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर
जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। 81 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की मानसिक सेहत का जिक्र करते हुए रिपबल्किन खेमे की तरफ से लगातार उनके प्रत्याशी बने रहने पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इसी बीच रविवार देर रात आई खबर के मुताबिक बाइडन ने अपना अभियान समाप्त करने का एलान किया। बाइडन ने विस्तार से लिखे देशवासियों के नाम पत्र में अपने इस फैसले को सार्वजनिक किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
सावन 2024 - फोटो : अमर उजाला

सावन का पहला सोमवार: शिवालयों में लगी भक्तों की लाइन
सावन के पहले सोमवार के मद्देनजर भोलेनाथ के दर्शन के लिए रविवार रात 12 बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। रात दो बजे से शिवालयों में पट खुलने लगे। रात भर भोलेबाबा के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। आनंदेश्वर मंदिर में रात 12 बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। रात दस बजे शयनआरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए जो रात दो बजे मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए खोल दिए गए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
कांवड़ यात्रा (फाइल) - फोटो : PTI

कांवड़ यात्रा आज से, ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेंगे चालान
आज से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। पुलिस ने इसके लिए व्यापक इंतजाम किये हैं। कांवड़ियों की यात्रा के दौरान बीच में आकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाकर चालान काटे जाएंगे। कांवड़ यात्रा की सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। करीब 20 लाख कांवड़ियों के दिल्ली से गुजरने की संभावना है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई है। वहीं, आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए भी व्यापक व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
चांदीपुरा वायरस संक्रमण - फोटो : Freepik

गुजरात में चांदीपुरा वायरस से पांच लोगों की मौत
गुजरात में रविवार को चांदीपुरा वायरस के 13 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक संदिग्ध मरीजों की संख्या 84 पहुंच गई है, जबकि कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
कारगिल युद्ध स्मारक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

कारगिल बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने 26 को लेह जाएंगे पीएम मोदी
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर 26 जुलाई को पहुंचेंगे। वह बलिदानियों को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम के दौरे को लेकर रविवार को लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा ने सचिवालय में बैठक की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

बंगाल में नकली सोना व्यापारी के घर मिली सुरंग, राज्यपाल ने जताई चिंता
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कथित नकली सोना बेचने वाले व्यापारी के घर के नीचे सुरंग मिलने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता की बात है। यह सुरंग पास की एक नहर तक जाती है, जो मतला नदी में बहती है। पुलिस को 15 जुलाई को कुलतली में आरोपी के घर के नीचे सुरंग का पता चला था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
कमला हैरिस - फोटो : ANI

भारतवंशी पर बढ़ रहा भरोसा, कमला हैरिस की अगुवाई चाहते हैं डेमोक्रेट
इस साल के अंत में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का चुनाव होना है। पहली बार भारतवंशी नेता अमेरिकी सत्ता के शीर्ष पर पहुंच सकता है, ऐसे राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं। दरअसल, बाइडन ने जब रविवार रात एलान किया कि वे डेमोक्रेट खेमे की तरफ से अपना नाम वापस ले रहे हैं तो उसके बाद 'बाइडन नहीं तो कौन?' सवाल का जवाब खोजा जाने लगा। इसी बीच आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कमला हैरिस के नाम पर आम सहमति बन रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक डेमोक्रेट खेमा कमला हैरिस के नाम के इर्द-गिर्द आम सहमति बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
खुल्लम खुल्ला... (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Delhi Police Report : 45 % से ज्यादा बढ़े परमिट उल्लंघन के मामले
राष्ट्रीय राजधानी में हर उल्लंघन के मामलों में बढ़ोत्तरी के साथ परमिट उल्लंघन के मामलों में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को जो डेटा जारी किया है उनके अनुसार, परमिट उल्लंघन के मामलों में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2023 में जहां इस मद में 13751 लोगों के चालान काटे गए, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 20009 हो गई। अन्य मदों में भी नियमों के उल्लंघन के चलते चालानों की संख्या बढ़ी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 july 2024 Updates On Amar Ujala
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : twitter

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 241 रनों से हराकर लगातार दूसरा टेस्ट मैच जीता
इंग्लैंड ने रविवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 241 रनों से हराया। इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज को पारी और 114 रनों से हराया था। अब इस सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed