Joe Biden: बाइडन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर, कहा- देश हित में फैसला; कमला हैरिस का अनुमोदन किया
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बढ़ते चौतरफा दबाव के बीच जो बाइडन ने रविवार को नाम वापस लेने का एलान कर दिया। बाइडन की यह घोषणा अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट खेमे के लिए बड़ा झटका है। बाइडन ने भारतवंशी कमला हैरिस को समर्थन देने का एलान किया है।
विस्तार
बाइडन बोले- राष्ट्रपति की रेस में बने रहना अमेरिका के हित में नहीं
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, 'कल रात संदेश दिया गया कि चुनाव प्रचार का काम तेज गति से आगे बढ़ाया जाए। हालांकि, आज दोपहर करीब 1:45 बजे राष्ट्रपति बाइडन ने अपनी वरिष्ठ टीम को बताया कि उन्होंने चुनाव लड़नो लेकर अपने विचार बदल लिए हैं।
US President Joe Biden tweets, "My fellow Democrats, I have decided not to accept the nomination and to focus all my energies on my duties as President for the remainder of my term. My very first decision as the party nominee in 2020 was to pick Kamala Harris as my Vice… pic.twitter.com/jGUHKMjRgA
— ANI (@ANI) July 21, 2024
ट्रंप को हराने के लिए साथ आने का यह सही समय
राष्ट्रपति बाइडन ने पार्टी अपनी उम्मीदवारी समाप्त करने की घोषणा के बाद ट्वीट कर कहा, मैं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस का पूरा समर्थन करता हूं। यह सही समय है कि डोनाल्ड ट्रंप को हराने के लिए लोग साथ आएं। बाइडन ने लिखा, 2020 में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा पहला निर्णय कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुनना था। और यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा निर्णय है। आज मैं कमला को इस वर्ष हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं।
बाइडन का फैसला देशभक्ति के उच्चतम आदर्शों में एक
नाम वापस लेने के साथ ही बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन भी किया। भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस ने अनुमोदन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि डेमोक्रेट्स को जीत दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगी। उन्होंने बाइडन के फैसले को देशभक्ति के उच्चतम आदर्शों में एक करार दिया। गौरतलब है कि बाइडन ने अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले नाम वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद देते हुए 'असाधारण साथी' करार दिया।
पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने बाइडन के फैसले पर क्या कहा?
डेमोक्रेट नेता और पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने भी बाइडन के फैसले की सराहना की। हालांकि, उन्होंने कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन नहीं किया है।
बाइडन की उम्मीदवारी पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल
गौरतलब है कि साथी डेमोक्रेट भी बाइडन की मानसिक सेहत का हवाला देते हुए इस बात को अलग-अलग मंचों से दोहरा चुके थे कि उनका रेस में बने रहना पूरे डेमोक्रेट खेमे के जनाधार के लिहाज से भी ठीक नहीं। अब नजरें इस बात पर हैं कि रिपब्लिकन प्रत्याशी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने डेमोक्रेट प्रत्याशी के रूप में कौन खड़ा होगा। डेमोक्रेट खेमे के लिए इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के लिए नया प्रत्याशी तलाशना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
'मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, लेकिन...'
रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी पत्र में बाइडन ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। जबकि मेरा इरादा फिर से चुनाव लड़ने का रहा है, मेरा मानना है कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है कि मैं पीछे हट जाऊं और अपने शेष कार्यकाल में राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करूं।
राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का समर्थन
बाइडन ने कहा कि वह इस सप्ताह के अंत में देश को अपने फैसले के बारे में विस्तार से बताएंगे। उन्होंने इस सभी काम में एक असाधारण भागीदार होने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद दिया है। लेकिन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने यह भी नहीं है कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी को नया उम्मीदवार चुनने के लिए कैसे आगे बढ़ना चाहिए।